Starlink सैटेलाइट इंटरनेट की सर्विस भारत में बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसी के साथ एलन मस्क की कंपनी को भारत में अपनी सर्विस को शुरू करने के लिए लाइसेंस भी मिल गया है।
बड़ी जानकारी यह है कि, स्पेस कम्युनिकेशन सर्विस रेगुलेटर INSPACe ने Starlink को 5 साल के लिए Gen 1 सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने के लिए लायसेंस दे दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Starlink 2022 से ही भारत में अपनी सर्विस को शुरू करने के लिए मेहनत कर रहा था। वही इतने लंबे इंतजार के बाद कंपनी को हरी झंडी मिल गई है। लेकिन इस मिशन को लॉन्च करने में 1 से 2 महीने आसानी से लग सकते हैं।
Starlink सैटेलाइट कैसे करेगा काम?
बता दें कि, स्टरलिंक सैटलाइट इंटरनेट के जरिए यूजर बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या सिम कार्ड से WiFi का आनंद ले सकते हैं। वही कंपनी इसका डायरेक्ट टू सेल सर्विस भी कर सकती है। जिससे यूजर इमरजेंसी में बिना नेटवर्क वाले एरिया में भी कॉल कर पाएंगे।

इस सैटेलाइट्स को एक्सिस करने के लिए Gen 1 सैटेलाइट्स की आवश्यकता पड़ेगी। जिसका मतलब साफ है कि, अब यूजर्स को अपने छत पर एंटीना लगाना होगा। जिससे इंटरनेट को अपने फोन और अन्य डिवाइस में चला पाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, सैटेलाइट से इंटरनेट को तेज स्पीड में चलाया जा सकता है। खास बात यह है कि, अगर मौसम भी खराब है तो बिना रुकावट के यूजर्स को इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा। जैसे कि मैने आपको पहले भी बताया है कि, इस सैटलाइट का सबसे ज्यादा लाभ पहाड़ी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा।
हर महीने कितना होगा खर्च ?
सूत्रों की माने तो,भारत में स्टारलिंक सैटलाइट की कीमत हर महीने ₹3000 रुपए हो सकती है। वहीं Starlink सैटेलाइट सर्विस के लिए डिवाइस की कीमत 33,000 रुपए की जा सकती है।
इसका मतलब यह है कि सैटेलाइट सर्विस लेने वाले यूजर्स को पहले महीने 36000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं इसके बाद हर महीने आपको ₹3000 पेमेंट करना होगा रिपोर्ट की माने तो स्टार लिंक पहले महीने का रेंट यूजर से नहीं लगा जी हां कंपनी लॉन्च स्ट्रेटजी के तहत पहले महीने के लिए कंप्लिमेंटरी प्लान ऑफर करेगी।
यह भी पढ़ें: OnePlus 15 Leak: डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 4 और दमदार फीचर्स का खुलासा