---Advertisement---

UPI में होगा बड़ा बदलाव, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
UPI LIMIT NEW CHANGES

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने अपने UPI के कुछ नियमों में बड़ा फेर बदल किया है। जी हां यह नियम 1 अगस्त 2025 से लागू किया जाएगा। NPCI के मुताबिक, भारत में डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

जिससे सर्वर डाउन के कई मामले सामने नजर आते हैं। इसीलिए स्पीड को पहले से बेहतरीन बनाने के लिए यह नियम लाया गया है। अगर आप Google Pay, Paytm, PhonePe या अन्य कोई प्लेटफॉर्म चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी हैं। तो चलिए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में…

UPI नियमों में कैसे होंगे बदलाव

  • UPI यूजर अपने लिंक किए गए बैंक अकाउंट को एक दिन में 25 बार से ज्यादा अब नहीं देख सकते हैं।
  • अब यूजर्स 50 बार से ज्यादा अपना बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे।
  • वही बात की जाए ट्रांजेक्शन स्टेटस की तो बस अब आप 3 बार ही उसे चेक कर पाएंगे। वहीं हर एक कोशिश के बीच में 90 सेकंड का अंतर होना आवश्यक है।
UPI
  • जानकारी के लिए बता दे कि यह सब नियम क्राउड को कम करने के लिए किया गया है।
  • इसे इसलिए किया गया है क्योंकि लोग अपने स्टेटस को ज्यादा चेक करते थे जिसके कारण दूसरे व्यक्तियों का या फिर सर्वर डाउन हो जाता था और पेमेंट फंस जाती थी या फिर नहीं हो पता था इस कारण इस नियम को लाया गया है जिससे कि काम आसानी से चल सके बिना किसी समस्या के।

यूपीआई पेमेंट लिमिट में नहीं कोई बदलाव

सूत्रों के अनुसार, UPI पेमेंट लिमिट में अभी तक कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। वही ट्रांजैक्शन लिमिट अभी भी वही है जैसा पहले था लेकिन यूजर्स को प्रति ट्रांजैक्शन एक लाख रुपए तक और हेल्थ सर्विसेज एजुकेशन जैसी कुछ कैटेगरी के लिए ₹5,00,000 तक का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

इन बातों का रखना है ध्यान

ध्यान देने वाली बात यह है, कि इसके लिए यूजर को कुछ भी करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब आप सोच रहें होंगे कैसे? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह बदलाव यूजर्स के UPI ऐप्स के जरिए खुद से हो जाएगा। हालांकि आपको बस नई लिमिट को ध्यान देना है। जिससे ट्रांजेक्शन करने में कोई भी समस्या न हो।

इतना ही नहीं ऑटोमैटिक UPI कलेक्शन पर निर्भर रहने वाले व्यापारियों को नए समय के साथ अब काम करना होगा। लेकिन अधिकतर यूजर्स के लिए वैसा ही रहेगा। जैसा पहले था। उदाहरण के लिए मोबाइल रिचार्ज के लिए पेमेंट कर रहे हों या किसी सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान।

यह भी पढ़ें: Galaxy Fold 7 में बड़ी समस्या! Reddit यूजर ने दी चेतावनी, ₹1.75 लाख होंगे बर्बाद?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment