Vivo ने मार्केट में अपना तगड़ा कंपटीशन करने के लिए एक नया पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। Vivo 33W Power Bank आपको तगड़ा बैकअप देने वाला है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दे कि यह 33वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध है। पावर बैंक की कैपेसिटी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इसमें आपको 10000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
Vivo 33W Power Bank देखने में काफी पतला है जो केवल 1.5cm का है। जिसके कारण यह पोर्टेबल डिवाइस है। इसका वजन आपको 177 ग्राम मिलेगा। इसमें आपको 22.5W PD फास्ट चार्जिंग मिलेगा तथा इसके साथ आपको 18वॉट Qc फास्ट चार्जिंग भी मिलेगा। चलिए जानते हैं इस शानदार पावर बैंक के फीचर्स के बारे में…
Vivo 33W Power Bank price

Vivo 33W Power Bank एक शानदार डिवाइस है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पावर बैंक को अभी केवल चीन में ही लॉन्च किया गया है। जहां पर इस पावर बैंक की कीमत 129 युआन है। जिसका भारतीय मूल्य 1500 रुपए होगा। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने इसे ग्लोबल लॉन्च के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि, इसे बहुत ही जल पूरी दुनिया में पेश किया जाएगा।
Vivo 33W Power Bank Features
Vivo का धमाकेदार पावर बैंक का सभी को बेसब्री से इंतजार था। इस पावर बैंक में आपको कई सारे फीचर्स मिलेंगे। आपको बता दे कि इसमें आपको 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इसमें आपको 10000 mAh की बैटरी कैपिटिसिट मिल जाएगी। Vivo 33W Power Bank की मोटाई लगभग 1.5cm है।
फीचर | विवरण |
---|---|
बैटरी कैपिसिटी | 10,000mAh (Lithium Polymer) |
चार्जिंग सपोर्ट | 33W FlashCharge, 22.5W PD, 18W QC, 33W PPS |
चार्जिंग केबल | बिल्ट-इन USB-C केबल (L-शेप कनेक्टर, फ्लेक्सिबल वॉवेन मटेरियल) |
डिवाइस कम्पैटिबिलिटी | स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, गेम कंसोल |
चार्जिंग उदाहरण | iPhone 16 – 30 मिनट में 58% Vivo S30 – 30 मिनट में 36% |
डिज़ाइन | स्लिम (1.5cm मोटाई), हल्का (177g), पोर्टेबल |
सेफ्टी फीचर्स | ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, ओवरचार्ज, ओवरडिस्चार्ज, शॉर्ट सर्किट, ESD प्रोटेक्शन |
एयर ट्रैवल सेफ | हाँ (Air Travel Safe) |
वजन की बात की जाए तो यह बहुत ही ज्यादा हल्का और पोर्टेबल है। जिसे आप कहीं भी आराम से लेकर चले जाएंगे। यह पावरबैक 33 वॉट फ्लैशचार्ज को सपोर्ट करता है। इस पावर बैंक की सबसे खास बात यह है कि इससे आप सब कुछ चार्ज कर सकते हैं जैसे कि स्मार्टफोन टैबलेट स्मार्ट वॉच और गेम कंट्रोल इत्यादि।
इस पावर बैंक को लेकर कंपनी ने अभी बताया है कि यह iPhone को 30 मिनट में 58% तक चार्ज आसानी से कर देगा। और उसी के साथ अगर Vivo S30 को चार्ज किया जाएगा तो 30 मिनट में 36 परसेंट तक चार्ज कर देगा। Vivo के पावरबैंक में आपको USB-C केवल भी मिलेगा।
एयर ट्रैवल के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित
इस पावर बैंक में सेफ्टी को भी पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है आपको बता दे कि इसमें आपको मल्टीप्ल लेयर्स दिए गए हैं जिससे कि कोई खतरा नहीं होगा। यह ओवर वोल्टेज, ओवर करंट, ओवर चार्ज, ओवर डिस्चार्ज, शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रोस्टेटिक प्रोटेक्शन के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने अभी बताया है कि यह चार्ज एयर ट्रैवल के लिए पूरी तरीके से सुरक्षित है।
यह भी पढ़े: ₹1500 में मिल रहे हैं बेस्ट 10,000mAh Power bank – जानें टॉप विकल्प