Vivo मार्केट में टक्कर बरकरार रखने के लिए अपने स्मार्टफोन और टैबलेट को लॉन्चकरता रहता है। वहीं दूसरी तरफ इस लड़ाई को और भी तगड़ा बनाने के लिए Vivo Pad5 टैबलेट को लॉन्च कर दिया है। टैब में आपको एक लंबी स्क्रीन मिल जाएगी। जोकि12.1 इंच की और 2.8K 144Hz LCD डिस्प्ले है।
इसमें आपको एक प्रोसेसर मिलेगा। जो Dimensity 9300+ है। इस टैबलेट में आपको 8 MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा जिससे कि आप आसानी से अपनी तस्वीर और वीडियो बना सकते हैं। टैबलेट में आपको 10,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो आपको जबरदस्त बैकअप देने वाला है। तो चलिए जानते हैं Vivo Pad5 की कीमत और फीचर्स के बारे में…
Vivo Pad5 Price
Vivo Pad5 के आपको 8GB+128GB स्टोरेज मिलने वाला है। वहीं इस वेरिएंट की कीमत 2499 yuan (लगभग 29,635 रुपये) है। और बात की जाए 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कि तो वह आपको 2799 yuan (लगभग 33,185 रुपये) का पड़ेगा।
अगर आप और ज्यादा स्टोरेज वाला टैबलेट लेना चाहते हैं जैसे 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की तो इसकी कीमत 3099 yuan (लगभग 36,740 रुपये) पड़ेगी और आप 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट वाला टैब लेते हैं तो उसकी कीमत 3499 yuan (लगभग 41,480 रुपये) पड़ेगी।
एक्सेसरी | कीमत (Yuan) | कीमत (भारतीय रुपये में लगभग) |
---|---|---|
डबल साइडेड फ्लिप कवर | ¥199 | ₹2,360 |
स्मार्ट टच कीबोर्ड | ¥599 | ₹7,100 |
वीवो पेंसिल | ¥499 | ₹5,915 |
वहीं दूसरी तरफ अगर आप टैब के साथ कवर भी लेते हैं तो आपको वह 199 yuan (लगभग 2,360 रुपये) पड़ेगा। आपको इस टैबलेट का बहुत कुछ मिलने वाला है। यह टैबलेट कई कलर में लॉन्च हो गया है जैसे की ब्लू, ग्रे,पिंक। आप सभी को बता दें कि यह टैबलेट ऑर्डर के लिए मार्केट में मौजूद है। बात की जाए चीन की तो वहां आपको यह 6 जून से मिलना स्टार्ट होगा।

Vivo Pad5 Features, Specifications
Vivo Pad5 में आपको एक शानदार बड़ी स्क्रीन मिलने वाली है जो कि 12.1 इंच और 2.8K LCD डिस्प्ले है, इस टैब का रेजोल्यूशन 3096×2064 पिक्सल है। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 144Hz, दिया जाएगा। इस टैब में आपको 900 निट्स का ब्राइटनेस मिल जाता है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 12.1 इंच 2.8K LCD |
रेज़ोल्यूशन | 3096 × 2064 पिक्सल |
रिफ्रेश रेट | 144Hz |
आस्पेक्ट रेशियो | 16:10 |
ब्राइटनेस | 900 निट्स (अधिकतम) |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9300+ (4nm) |
GPU | Immortalis-G720 |
RAM ऑप्शन | 8GB / 12GB / 16GB (LPDDR5X) |
स्टोरेज ऑप्शन | 128GB (UFS 3.1), 256GB / 512GB (UFS 4.0) |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 10,000mAh |
चार्जिंग | 44W फास्ट चार्जिंग |
स्पीकर | 6 स्पीकर |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, NFC |
डाइमेंशन | 266.43 x 192 x 6.62 mm |
वजन | 590 ग्राम |
एक्सेसरीज़ सपोर्ट | Smart Touch Keyboard, Pencil 2s Stylus, Double-sided Flip Cover |
VIVO के इस टैबलेट में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ 4nm का प्रोसेसर मिलने वाला है।जिसके साथ आपको इम्मॉर्टालिस-G720 GPU मिलेगा। शानदार टैबलेट में आपको तगड़ा स्टोरेज भी मिलने वाला है जैसे कि 8GB / 12GB / 16GB LPDDR5X RAM और इसके साथ आपको 128GB UFS 3.1/ 256GB / 512GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलेगा।
खास बात यह है कि इस टैबलेट को एंड्रॉयड 15 के आधार पर बनाया गया है। जो OriginOS 5 के बेस्ड पर काम करता है। इस टैबलेट में आपको 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग मिल जाता है। इसके साथ आपको तगड़ा बैटरी बैकअप भी मिल जाएगा।जो कि 10,000mAh है।
Vivo Pad5 कैमरा
इस टैब में आपको शानदार कैमरा सेटअप मिल जाएगा। Pad5 टैबलेट में आपको 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। वही बात की जाए सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा की तो इसमें आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। इस टैबलेट की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 6 स्पीकर दिए जायेगें। इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर मिलेगा। जैसे कि ब्ल्यूटूथ, वाई फाई इत्यादि।
यह भी पढ़े: Vivo T3 Pro 5G ₹5,000 से ज्यादा सस्ता! 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और दमदार फीचर्स