---Advertisement---

Windows 10 यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! अगले महीने से बंद होगा Microsoft का सपोर्ट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Windows 10

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप Windows 10 के यूजर हैं तो यह आपके लिए एक बड़ी खबर हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा किया है कि, वह अगले महीने से Windows 10 के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं करेगा। वहीं 14 अक्टूबर, 2025 से माइक्रोसॉफ्ट Windows 10 के लिए सपोर्ट पूरी तरफ से बंद हो जाएगा।

जिसके बाद इस विंडोज पर चलने वाले पीसी को अब हर महीने फ्री सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगी। इस कारण अगर सिस्टम में कोई खामी आती है तो हैकर या साइबर अटैकर्स इसका फायदा आसानी से उठा सकता है।

कंपनी से की जा रही यह मांग

Windows 10 के लिए फ्री सपोर्ट बंद होने के कारण दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स की डिजिटल सिक्योरिटी खतरे में पड़ जाएगी। जिसे लेकर माइक्रोसॉफ्ट से सपोर्ट बंद करने के फैसले पर फिर से सोचने और विचार करने की मांग की जा रही है।

अमेरिकी उपभोक्ता संगठन कंज्यूमर रिपोर्ट्स का कहना है कि कई लोग ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं जिन्हें विंडोज 11 पर अपग्रेड नहीं किया जा सकता।

Windows 10

जिसके कारण अगर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म कर देती है, तो इन लोगों पर साइबर हमलों का खतरा ज्यादा हो जाएगा। वहीं रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि इस साल अगस्त तक पूरी दुनिया के 46 प्रतिशत से अधिक यूजर्स विंडोज 10 ही यूज कर रहे हैं। जिसमें से ज्यादातर के सिस्टम विंडोज 11 की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।

यूजर्स के पास अब ये ऑप्शन

वहीं इस मामले को लेकर कंपनी ने प्रभावित यूजर्स के लिए कुछ विकल्प निकालें हैं। जिसमें से पहला है पेड कवरेज। जो यूजर्स Windows 10 यूज करना चाहते हैं वो 30 डॉलर यानी कि, 2,650 रुपये खर्च करके एक साल की कवरेज पा सकते हैं। इससे उन्हें अगले साल अक्टूबर तक प्रोटेक्शन मिल जाएगा।

1000 माइक्रोसॉफ्ट रिवार्ड पॉइंट रिडीम कर भी एक साल की अतिरिक्त कवरेज हासिल की जा सकती है।यूजर के पास दूसरा ऑप्शन वनड्राइव बैकअप का है। इससे उन्हें लिमिटेड कवरेज मिल सकेगी। इनके अलावा यूजर्स के पास विंडोज 11 में अपग्रेड करने का ही ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें: Amazon Fire टैबलेट्स अब चलेंगे Android पर, रिपोर्ट में खुलासा!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment