---Advertisement---

WWDC 2025: macOS Tahoe 26 के साथ Mac में नया डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
WWDC 2025

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Apple ने अपने इस शानदार इवेंट WWDC 2025 में कई सारे चीजों को लॉन्च किया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहीं इस इवेंट में macOS अपडेट macOS Tahoe 26 के बारे में बताया गया। वहीं दूसरी तरफ macOS 26 कहां पीछे रहने वाला था। इसके लिए भी कंपनी ने अलग डिजाइन, लैंग्वेज और इसी के साथ लिक्विड ग्लास को भी लॉन्च किया है।

इसके साथ ही फोन के अपडेट के बारे में कई सारे फीचर्स भी शामिल किया गए हैं। कंपनी स्पॉटलाइट के फीचर्स पर फोकस किया है। तो चलिए जानते हैं macOS Tahoe 26 के बारे में …

macOS Tahoe 26 किस डिवाइस को करेगा सपोर्ट?

Apple ने यह भी बताया कि, macOS 26 को Tahoe के नाम से पहचाना जाना जाता है। वहीं इस बार भी साल के अंत में Apple सिलिकॉन (2020 और नए), MacBook Pro 2019 और 2020, iMac (2020 और नए), Mac mini (2020 और नए), Mac Studio (2022 और नए) और Mac Pro (2019 और नए) के साथ MacBook Air और Pro के लिए फ्री बिना किसी पैसे के ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च किया।

macOS 26 ने जोड़ा बहुत कुछ

Apple WWDC 2025 में अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में नई डिजाइन लैंग्वेज को जोड़ दिया है जिससे कि उनके सभी सॉफ्टवेयर काफी शानदार हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ लिक्विड ग्लास को एक ट्रांसलूसेंट का नया मटेरियल बताया जा रहा है। जो की रियल वर्ल्ड में ग्लास के जैसे आसानी से काम कर सकता है।

इसमें अपडेट की खास बात यह है कि अब आप मीनू बार को पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट और अपने तरीके से इसे कस्टमाइज आसानी से कर सकते हैं। उसमें जो लिक्विड ग्लास लगा है वो UI को लाइट और डार्क दोनों मोड पर उपलब्ध होता है। इसमें एक और शानदार अपडेट किया गया है जिससे आप अपने फोल्डर के कलर को आसानी से बदल सकते हैं।

WWDC 2025 ने लॉन्च किए नए फीचर्स

WWDC 2025 इवेंट में इस बार टेक कम्पनियां अपने दो एक्सपीरियंस के साथ macOS में जितने भी फीचर उपलब्ध है उसको अपडेट किया है। क्योंकि जो भी फोन ऐप हैं उन्हें Tahoe में जोड़ा जा रहा है। इसके साथ जितने भी यूजर्स हैं अपने पास के IPHONE से सेलुलर कॉल को आसानी से रिले करने की सुविधा मिल जाएगी। और इससे यह भी आसानी होगी कि यूजर्स अपने Mac डिवाइस को सीधा रिसेट कर पाएंगे।

WWDC 2025

इसके बाद आप नए कॉल स्क्रीनिंग और होल्ड असिस्ट फीचर का भी बेहतरीन तरीके से प्रयोग कर पाएंगे। macOS में आपको लाइव एक्टिविटीज भी देखने को मिलेगा। क्योंकि, अब इसे भी शामिल किया जा रहा है। आईफोन वाले यूजर अब अपने लाइफ एक्टिविटीज को भी mac के मीनू बार में देख पाएंगे। इसके साथ आप लाइव एक्टिविटीज पर भी आसानी से क्लिक कर पाएंगे।

Spotlight हुआ बड़ा अपग्रेड

WWDC 2025 इवेंट में स्पॉटलाइट कंपनी अपने कई सारे फीचर्स को अपग्रेड किया है। जैसे कि पहले यूजर्स सिर्फ सर्च फीचर के जरिए ही कुछ फर्स्ट पार्टी ऐप को आसानी से एक्सेस कर पाते थे लेकिन अब वही macOS 26 के साथ सभी ऐप को आसानी से उपयोग कर पाएंगे। इस अपडेट से यूजर्स को बहुत से फायदे मिल जाएंगे। जैसे एप्स, फाइल , मैसेज, इवेंट इत्यादि इन सभी चीजों को खोजना नहीं पड़ेगा क्योंकि अब यह एक लिस्ट में आ जाएंगे।

यूजर्स को भी फायदा मिल जाएगा कि उन्हें कोई मैसेज कोई ऐप या फिर कोई भी इंपोर्टेंट चीज को खोजना नहीं पड़ेगा क्योंकि अब यह सब एक लिस्ट में आ जाएंगे

WWDC 2025 इवेंट में एप्पल ने यह कहा कि इन सभी चीजों को यूजर्स के लिए बनाया गया है जिससे उनका काम आसानी से हो जाए। और इसके साथ जितने भी थर्ड पार्टी ऐप है उन्हें क्लाउड ड्राइव पर आसानी से स्टोर करके डॉक्यूमेंट को डिस्प्ले कर सकते है। इसके साथ एप्पल यूजर्स को एक और सुविधा मिलने जा रही है जिससे वह नया ब्राउजर व्यू शामिल कर सकते हैं। जिससे यूजर्स अपने कंटेंट को आसानी से बिना किसी दिक्कत के स्क्रॉल कर पाएंगे।

दिखेंगे कई शानदार फीचर

WWDC 2025 में कंपनी ने macOS में बहुत सारे शानदार और इनटेलिजेंस फीचर को जोड़ा है जिससे यूजर्स का काम आसान हो जाए। इसमें आपको लाइव ट्रांसलेटर फीचर्स भी मिल जाएगा जिससे आप किसी से भी आसानी से बात कर सकेंगे बिना किसी असुविधा के खास बात यह है कि आपको शॉर्टकट में AI की भी सुविधा मिल जाएगी।

MacOS पर शॉर्टकट आसानी से अब समय या फाइल के आधार पर ऑटोमेटिक चलेगा। देखा जाए तो इस WWDC 2025 इवेंट में कई सारे फीचर्स को अपडेट किया गया है जिससे यूजर्स का टाइम बचेगा और बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: Top 5 Antivirus Apps: Quick Fabulous जो आपके फ़ोन को virus से बचाएं, वह भी फ्री अभी करे इनस्टॉल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment