Xiaomi की ब्रांड लाइनअप के तीनों ही ब्रांच, जिनमें Xiaomi, Redmi और POCO शामिल हैं। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि, इन कंपनी के कई डिवाइस अब Android 16 अपडेट का हिस्सा नहीं होंगे। जिसका मतलब यह है कि, अब इन सभी मॉडल्स को केवल HyperOS 3 (जो Android 15 पर आधारित होगा) ही आखिरी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट के रूप में दिया जाएगा।
कुछ पॉपुलर नामों में Redmi 12, Redmi 12 5G, Redmi Note 13 4G/5G, POCO C65, POCO F5 5G, POCO X6 Neo, Xiaomi 12 सीरीज के चुनिंदा मॉडल्स, Xiaomi Civi 3 और Xiaomi MIX FOLD 2 शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि, इन डिवाइस का मेजर अपडेट लाइफसाइकिल अब यहीं खत्म हो जाएगा। इसमें फ्लैगशिप और मिड-रेंज दोनों तरह के देखने को मिलेंगे।
Xiaomi का नजर दूसरे डिवाइस पर
अगर प्राइस और मार्केटिंग से हटकर देखा जाए तो यह स्टेप पूरी तरह इंडस्ट्री प्रेक्टिस से कहीं ना कहीं मेल खाता हुआ नजर आ रहा है। बता दें, लगभग हर एंड्रॉयड ब्रांड अपने फोन को एक लिमिटेड टाइम तक ही सपोर्ट करता है, और उसके बाद कंपनी का भी फोकस नए फोन और मॉडल पर चला जाता है।

देखा जाए तो अब Xiaomi भी कहीं न कहीं यही रास्ता अपना रहा है। वहीं अब कंपनी सपोर्टेड डिवाइस के लिए HyperOS को और भी शानदार बनाने की कोशिश में लगी हुई है।
नीचे कुछ ऐसे स्मार्टफोन के नाम दिए गए हैं जिन्हें आखिरी अपडेट के रूप में Android 15-बेस्ड Hyper OS 3 मिलेगा।
इन डिवाइसेज को नहीं मिलेगा Android 16:
- Xiaomi 12
- शाओमी 12 Pro
- शाओमी 12S
- शाओमी 12S Pro
- शाओमी 12S Ultra
- शाओमी 12T
- शाओमी 12T Pro
- शाओमी Civi 3
- शाओमी MIX FOLD 2
- POCO C65
- POCO F5 5G
- POCO F5 Pro
- POCO M6 Pro
- POCO X6 Neo
- Redmi 12
- Redmi 12 5G
- Redmi 13C
- Redmi 13C 5G
- Redmi 13R
- Redmi K50 Ultra
- Redmi K60
- Redmi Note 12 4G
- Redmi Note 12 NFC 4G
- Redmi Note 12R
- Redmi Note 12S
- Redmi Note 12T Pro
- Redmi Note 12 Turbo
- Redmi Note 13 4G
- Redmi Note 13 4G NFC
- Redmi Note 13 5G
- Redmi Note 13R Pro
जानकारी के लिए बता दें कि, Android 16-बेस्ड HyperOS 3 में कंपनी नए इंटरफेस एलिमेंट्स लेकर आ रही है, वहीं इन सभी चीजों का इंस्पिरेशन Apple के “liquid glass” डिजाइन लैंग्वेज से लिया गया है। खास बात यह है कि, इससे यूजर्स को और भी बेहतरीन अपडेट मिलेगा इसी के साथ स्मूद यूजर एक्सपीरियंस, बेहतर एनीमेशन और एक नया कंट्रोल सेंटर एडिटर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इतना ही नहीं यूजर्स को पहले की अपेक्षा ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शंस मिलेगा। वहीं Xiaomi का रोडमैप यह भी बताता है कि HyperOS 3 का रोलआउट सितंबर से शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Honor Power 2: दमदार बैटरी और नए डिस्प्ले फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च!