13 अगस्त से Youtube पर एक बड़ा बदलाव किया जाएगा। आप सोच रहे होंगे क्या ? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब AI से यूजर्स के उम्र का पता लगाया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंक, बहुत से युजर्स गलत उम्र डालकर अपना अकाउंट बनाते हैं। इसे रोकने के लिए Youtube ने यह कदम उठाया है और इस टूल का डेवलप किया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस टूल के अनुसार बच्चों के उम्र का अंदाज़ा लगाया जा सकेगा। क्योंकि, बच्चों गलत उम्र डालकर बड़ों लोगों का कंटेंट देखने लगते थे। जो कि बच्चों के लिए हानिकारक होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
13 अगस्त को नया टूल जारी
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Youtube इस टूल को 13 अगस्त से रोलआउट करेगा। जानकारी के अनुसार इसे सबसे पहले बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। वहीं टेस्टिंग पूरी होने पर इसे फुल फ्लेज में रोल आउट कर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, YouTube इस टूल को अमेरिका में सबसे पहले टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही इसे अन्य जगह पर रोल आउट किया जाएगा।
सरकार इस नियम को और भी बेहतर बनाने के लिए आदेश दे रही है। क्योंकि अगर यह टूल अच्छे से काम करेगा तो बच्चे इसका दुरुपयोग नहीं कर पाएंगे। बता दें कि, यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीयन देशों में इसे लेकर नियम बनाया गया है। इसी के साथ गैर जरूरी टेक कंपनियों का यह कहना है कि, नाबालिगों को गैर जरूरी कंटेंट से दूर रखा जाए।
AI कैसे करेगा Age का आंकलन ?
रिपोर्ट के अनुसार, YouTube का यह AI सिस्टम बच्चों की उम्र का अनुमान लगाएगा। और यूजर द्वारा सर्च किए गए कंटेंट पर भी फोकस किया जाएगा आपको बता दें कि, यूजर पूरे दिन में क्या सर्च कर रहा है। इसके आधार पर उम्र का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
YouTube पर अगर AI इस बारे में पता लगा लेता है कि, यूजर्स की उम्र 18 से अधिक है या 18 से कम, इसका मतलब यह है कि, यूजर्स के उम्र के हिसाब कुछ रिस्ट्रिक्शन लागू किया जाएगा। जिससे वो बड़े कंटेंट को न देख सके।
इसके अलावा टीनएजर्स के लिए Take Break नोटिफिकेशन या अलर्ट सिस्टम को लाया गया है। जिससे बच्चे लगातार YOUTUBE नहीं देखेंगे।
यह भी पढ़ें: Google Pixel Watch 4 के रेंडर्स हुए लीक, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन