Amazfit कंपनी ने अपने दो नए प्रॉडक्ट्स – Amazfit Balance 2 GPS स्मार्टवॉच और Helio Strap को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग को ध्यान में रखते हुए इन डिवाइसेज़ को डिजाइन किया गया है। खासकर Amazfit Balance 2 उन लोगों के लिए है जो एक्टिव लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। आईए इस वॉच के बारे में विस्तार से जानते है।
Amazfit Balance 2 GPS Smartwatch: फिटनेस के शौकीनों के लिए खास
Amazfit Balance 2 एक एडवांस GPS स्मार्टवॉच है, जिसे शारीरिक गतिविधियों जैसे रनिंग, साइकलिंग, गोल्फ और स्विमिंग के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। यह वॉच यूजर को उनके हेल्थ और फिजिकल डेटा को ट्रैक करने और एनालाइज करने में मदद करती है।
डिस्प्ले और बैटरी
- इस वॉच में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है।
- स्क्रीन को स्क्रैच-रेजिस्टेंट सैफायर ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।
- इसमें 658mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 21 दिन तक की बैटरी लाइफ देती है।
- कनेक्टिविटी के लिए यह वॉच Wi-Fi (2.4GHz) और Bluetooth 5.2 (BLE) सपोर्ट करती है।
स्पोर्ट्स और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स
Amazfit Balance 2 को खास Hyrox ट्रेनिंग के लिए तैयार किया गया है। यह Amazfit का पहला डिवाइस है जिसमें तीन Hyrox मोड (इंटरवल, हार्ट रेट जोन, रिकवरी) दिए गए हैं।

- Zepp App की मदद से आप वर्कआउट और हेल्थ डेटा को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
- यह स्मार्टवॉच 100 मीटर तक जल-प्रतिरोधी है और फ्री डाइविंग व स्कूबा डाइविंग के लिए भी उपयुक्त है।
- मैप डाउनलोड की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप शहर और ट्रेल रनिंग के लिए रास्ते पहले से सेव कर सकते हैं।
गोल्फ फीचर्स और खेल मोड्स
Amazfit Balance 2 में 40,000 से अधिक गोल्फ कोर्स मैप्स शामिल हैं।
इसमें पिन लोकेशन, खतरे की चेतावनी, स्कोरिंग, स्विंग प्लान और स्विंग एनालिसिस (जैसे टेम्पो) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
यह वॉच 170 से अधिक खेल मोड्स को सपोर्ट करती है, जिसमें दौड़ना, तैराकी, HIIT, और पिकलबॉल जैसे एक्टिविटीज शामिल हैं।
बायोचार्ज स्कोर और हेल्थ मॉनिटरिंग
- Amazfit Balance 2 में बायोचार्ज स्कोर नामक फीचर दिया गया है, जो नींद, तनाव, शारीरिक परिश्रम, और झपकी जैसी गतिविधियों का डेटा एकत्र करता है।
- यह फीचर आपकी एनर्जी लेवल की निगरानी करता है, जिससे आप अपनी रिकवरी और डेली परफॉर्मेंस को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
QUICK SPECIFICATION
श्रेणी | विवरण |
---|---|
डिज़ाइन और बॉडी | एल्युमिनियम फ्रेम, फाइबर-रीइन्फोर्स्ड पॉलीमर केस |
आकार और वजन | 47.4 x 47.4 x 12.3 मिमी, 43 ग्राम (स्ट्रैप के बिना) |
स्ट्रैप | 22mm सिलिकॉन स्ट्रैप (140–210mm कलाई साइज के लिए उपयुक्त) |
वॉटर रेसिस्टेंस | 10 ATM (100 मीटर तक वाटरप्रूफ) |
डिस्प्ले | 1.5″ AMOLED, सैफायर ग्लास, 480×480 रिज़ॉल्यूशन, 2000 निट्स ब्राइटनेस |
बैटरी क्षमता | 658mAh |
बैटरी बैकअप | 21 दिन (नॉर्मल), 10 दिन (हेवी यूज़), 33 घंटे (GPS), 67 घंटे (GPS सेवर) |
सेंसर | BioTracker™ 6.0 (HR, SpO₂, स्ट्रेस), एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास |
पोजिशनिंग | ड्यूल-बैंड GPS, 6 सैटेलाइट सिस्टम्स, सर्क्यूलर पोलराइज़्ड एंटीना |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi (2.4GHz), Bluetooth 5.2, BLE |
ऑडियो | माइक्रोफोन सपोर्टेड, डुअल स्पीकर्स |
कंट्रोल्स | 2 फिजिकल बटन |
ओएस सपोर्ट | Android 7.0+ / iOS 15.0+ |
ऐप | Zepp App |
पैकेजिंग | स्मार्टवॉच, 2 स्ट्रैप्स, मैग्नेटिक चार्जर, मैन्युअल, ईको-फ्रेंडली बॉक्स |
SPORTS
सेगमेंट | फीचर्स |
---|---|
स्पोर्ट मोड्स | 170+ मोड्स: रनिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग, डाइविंग, गोल्फ, HYROX आदि |
स्मार्ट रिकग्निशन | 25 स्ट्रेंथ मूवमेंट्स, 8 स्पोर्ट्स टाइप |
ट्रेनिंग टूल्स | वर्चुअल पेसर, स्मार्ट ट्रेजेक्टरी, टेम्पलेट्स, इंटरवल ट्रेनिंग |
स्पोर्ट पार्टनर | Zepp Coach™, PeakBeats™, Strava, adidas, TrainingPeaks आदि से सिंक |
हेल्थ ट्रैकिंग | 24/7 HR, SpO₂, स्ट्रेस, advanced स्लीप, पीरियड ट्रैकिंग, ब्रीथिंग गाइड |
स्पेशल मोड्स | डाइविंग (45m), गोल्फ (40K+ कोर्स), HYROX सपोर्ट |
एनर्जी मैनेजमेंट | BioCharge™ स्कोर (रीयल-टाइम बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग) |
कीमत
Amazfit Balance 2 GPS Smartwatch उन सभी लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है जो एक स्मार्ट, मजबूत और फुल-फीचर्ड फिटनेस वॉच की तलाश में हैं। इसके एडवांस ट्रैकिंग फीचर्स, लंबी बैटरी और प्रीमियम डिज़ाइन इसे बाजार में मौजूद दूसरी स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं। इसकी कीमत की बात करें तो यह 25,790 मैं उपलब्ध है और इसे अभी ब्लैक कलर के साथ लावा स्ट्रैप विकल्प में आप चुन सकते हैं।
यह भी पढ़े: Rollme GT 3 स्मार्टवॉच लॉन्च से पहले चर्चा में जानें दमदार फीचर्स, बैटरी और कीमत