Samsung की लेटेस्ट वॉच कलेक्शन ने मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा दी है। हाल ही में Samsung Galaxy Watch 8 और Watch 8 Classic को लांच किया गया। इस बार ये कलेक्शन कुछ नए मॉडल, अपडेटेड डिज़ाइन और ज़बरदस्त हेल्थ फीचर्स के साथ दर्शकों के बीच उतारे गए हैं। यूज़र्स को नया प्रीमियम डिज़ाइन और एलिगेंट कलर्स काफ़ी पसंद आ रहा है।
Galaxy Watch 8 वेरिएंट्स
Galaxy Watch 8 दो अलग मॉडल साइज में उपलब्ध हैं- 40mm मॉडल और 44mm मॉडल और दोनों ब्लूटूथ और LTE वर्जन को सपोर्ट करते हैं। इसमें ब्लूटूथ वर्जन को सिर्फ फ़ोन से कनेक्ट करने के लिए और LTE वर्जन बिना फोन के कॉल और इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए कर सकते हैं। Classic वर्ज़न में Rotating Bezel + Quick Button का ऑप्शन भी जोड़ा गया है।
डिस्प्ले और डिज़ाइन
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों मॉडल्स में Super AMOLED स्क्रीन Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ मौजूद है।ये स्क्रीन धूप में 3000 nits की ब्राइटनेस देगी। डिस्प्ले स्क्रीन साइज 40mm और Classic में 1.34 इंच दी गई है वहीं 44mm में 1.47 इंच का डिस्प्ले मौजूद है।
इस बार दोनों मॉडल्स को शानदार डिज़ाइन में देखा जा सकता है जिसमे Galaxy Watch 8 को एल्युमिनियम केस और Classic मॉडल को स्टेनलेस स्टील बॉडी में पेश किया गया है।दोनों में कुशन डिज़ाइन भी शामिल है। साथ ही यूज़र्स को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68 डस्ट/वाटर रेसिस्टेंट की सुविधा MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ दी जा रही है।
Galaxy Watch 8 प्रोसेसर , स्टोरेज और OS
Galaxy Watch के इन नए कलेक्शंस में Exynos W1000 (3nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये 2GB RAM और स्टोरेज की बात करें तो Galaxy Watch 8 में 32GB और Watch 8 Classic में 64GB स्टोरेज के साथ लांच हुई हैं। ये दोनों मॉडल्स One UI 8 Watch (Wear OS 6) के सॉफ्टवेर पर चलते है।
Galaxy Watch 8 फीचर्स
Samsung की ओर से जोड़े गए नए फीचर्स में हेल्थ और फिटनेस की ट्रैकिंग को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है जिसमे हार्ट ट्रैकिंग से लेकर AGES Index सब शामिल है।
आइए इन फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं :
- हार्ट रेट ट्रैकिंग
- ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग
- स्लीप और स्ट्रेस ट्रैकिंग
- फॉल डिटेक्शन
- बॉडी कम्पोजिशन एनालिसिस
- नया AGES Index – शरीर की उम्र और स्वास्थ्य का अंदाज़ा
Galaxy Watch 8 कैपेसिटी
वर्जन | बैटरी |
40mm | 325mAh |
44mm | 435mAh |
Classic | 445mAh |
Galaxy Watch 8 कलर चॉइस

यूज़र्स के सामने बेहतरीन और एलिगेंट कलर्स का विकल्प रखते हुए इसके Galaxy Watch 8 वर्जन को graphite और Silver में वहीं Watch 8 Classic को Black और White कलर में प्रस्तुत किया गया है। इसे यूजर्स अपने ओकेजन के हिसाब से चुन सकते हैं।
कीमत और मॉडल
आइए मॉडल के अनुसार कीमत समझते हैं :
मॉडल | कीमत (₹ में) |
Galaxy Watch 8 – 40mm (LTE) | ₹36,999 |
Galaxy Watch 8 – 40mm (Bluetooth) | ₹32,999 |
Galaxy Watch 8 – 44mm (Bluetooth) | ₹35,999 |
Galaxy Watch 8 – 44mm (LTE) | ₹39,999 |
Galaxy Watch 8 Classic – 46mm (Bluetooth) | ₹46,999 |
Galaxy Watch 8 Classic – 46mm (LTE) | ₹50,999 |
कुल मिलाकर Samsung की लेटेस्ट Galaxy Watch 8 कलेक्शन स्टाइल और हेल्थ फीचर्स के मेल के साथ एक अच्छा विकल्प यूज़र्स के सामने रखती है।अच्छी डिज़ाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ आप इसे अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Meta Reality Labs ने किया नया Meta Wristband पेश, जो टाइपिंग और नेविगेशन को पूरी तरह बदल सकता है।