---Advertisement---

Q2 2025 में Huawei बना नंबर-1 स्मार्टवॉच ब्रांड, Apple को भी छोड़ा पीछे!

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
huawei watch ranked number one in Q2 2025 in market

Next 1,000 Followers Get Early Bird Deals – Don’t Miss Out!

Join Now

दुनियाभर में स्मार्टवॉच मार्केट पिछले साल से गिरावट का सामना कर रहा था, लेकिन 2025 की दूसरी तिमाही Q2 2025 ने कहानी में नया मोड़ जोड़ दिया। Counterpoint Research की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार Huawei ने ग्लोबल स्मार्टवॉच शिपमेंट्स में पहला स्थान हासिल किया है।

सबसे बड़ी बात कि कंपनी ने इस दौरान Apple को भी मार्केट शेयर के मामले में पीछे छोड़ दिया। चीन का मार्केट इस रिकवरी में सबसे बड़ा योगदानकर्ता साबित हुआ, जहां Huawei और Xiaomi जैसी कंपनियों की तेज़ ग्रोथ देखने को मिली।

Huawei की शानदार छलांग

Huawei ने Q2 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 52% ग्रोथ दर्ज की। अब कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 21% हो गया। गौरतलब है कि इस ग्रोथ की बदौलत Huawei ने Apple को पछाड़कर ग्लोबल स्मार्टवॉच शिपमेंट्स में टॉप पोज़िशन हासिल कर ली।

ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट की रिकवरी

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि Q1 2024 से ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट लगातार गिरावट झेल रहा था। मगर अब आखिरकार सुधार देखने को मिला। Q2 2025 में मार्केट ने 8% YoY की ज़बरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के आधार पर इस रिकवरी के पीछे सबसे बड़ा कारण चीन के मार्केट को माना जा रहा है।

Xiaomi और Imoo का ज़बरदस्त प्रदर्शन

इस तिमाही में Xiaomi और Imoo ने ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट में शानदार प्रदर्शन किया। Xiaomi की शिपमेंट्स में 38% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जिसने उसे तेजी से ऊपर उठने में मदद की।

xiaomi and Imoo

वहीं, चीन के एक और ब्रांड Imoo ने बाज़ार में मज़बूत पकड़ के साथ 21% साल-दर-साल (YoY) ग्रोथ हासिल की। इन दोनों ब्रांड्स की जबरदस्त बढ़त ने चीन को वैश्विक स्मार्टवॉच शिपमेंट्स में सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना दिया। अब यह साफ़ है कि आने वाले समय में चीनी ब्रांड्स का दबदबा और बढ़ सकता है।

Apple और Samsung की गिरावट

जहां चीनी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं दिग्गज कंपनियां Apple और Samsung को इस तिमाही में गिरावट का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शिपमेंट्स में 3% की कमी दर्ज की गई, जिससे उनकी मार्केट पोज़िशन पर असर पड़ा।

हालांकि, यह बात भी महत्वपूर्ण है कि Apple अब भी एडवांस्ड स्मार्टवॉच सेगमेंट में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है और अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रियता बनाए हुए है।

क्या है 2025 के आगे का अनुमान?

Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में स्मार्टवॉच मार्केट की रिकवरी का सिलसिला जारी रहेगा। वैश्विक स्तर पर मांग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और अनुमान लगाया जा रहा है कि यह साल मार्केट के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है।

रिपोर्ट का कहना है कि 2025 में स्मार्टवॉच इंडस्ट्री करीब 7% तक की वृद्धि दर्ज कर सकती है। विशेष बात है कि इससे कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और उपभोक्ताओं के पास और भी ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे।

Q2 2025 की रिपोर्ट ने साफ़ कर दिया है कि स्मार्टवॉच मार्केट का पावर बैलेंस बदल रहा है। आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Huawei अपनी लीड को बरकरार रख पाता है या Apple फिर से वापसी करता है।

यह भी पढ़ें : eSIM फ्रॉड अलर्ट: I4C ने किया बड़ा खुलासा, यूज़र्स को दिए जरूरी सेफ्टी टिप्स

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment