Samsung Galaxy Watch 8, Galaxy Watch 8 Classic और Galaxy watch 8 ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, और इसके बीच ही इसके कुछ लिक सामने आए हैं और कई अफवाहें भी है। हालांकि इसके लांचिंग की डेट अभी सामने नहीं आई है पर उम्मीद है कि यह स्मार्ट वॉच जुलाई के मध्य में लॉन्च हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वॉच में एक एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स फीचर भी दी जाने की खबर है। इस वॉच को स्क्विरल डिजाइन में पेश करने की भी जानकारी सामने आई है जो कि पिछले गोलाकार डिजाइन से अलग है।
Samsung Galaxy watch 8: डिज़ाइन और डिस्प्ले
लिक के अनुसार इस स्मार्ट वॉच में अमोलडेड 1.5 इंच का डिस्प्ले होगा जो की 480 * 480 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। इसको 40mm और 44mm में लॉन्च किया जा सकता है। Galaxy Watch 8 क्लासिक में रोटेटिंग बेज़ल, नया क्विक बटन और दो साइड बटन के होने की जानकारी सामने आई है।इसमें आपको ब्लैक कलर ऑप्शन मिल सकता है ।

Samsung galaxy watch 8 को छोटे बेसिल के साथ बताया गया है और Galaxy watch 2025 का पिछले साल के मॉडल जैसा ही डिजाइन में देखने को मिलेगा लेकिन कलर ऑप्शन में बदलाव किया गया है यह ऑरेंज और डार्क ग्रे शेड्स में उपलब्ध हो सकता है
Samsung Galaxy watch 8: एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स फीचर
एक रिपोर्ट के मुताबिक इस वॉच में एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स फीचर होगा यह फीचर कैरोटीन के स्तर को मापने और एंटीऑक्सीडेंट के स्तर पर नजर रखेगा। यह फीचर सैमसंग हेल्थ अप के जरिए काम करेगा। कुछ लिक की जानकारी के अनुसार इसको track करने के लिए वॉच के पीछे सेंसर दिया जाएगा जिससे यूजर्स आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकेंगे।
अन्य फीचर
स्मार्ट वॉच की बैटरी कि बात करें तो यह 445mAh की है। इसके अलावा इसमें अन्य ट्रैकिंग टूल है जैसे हार्टबीट फिटनेस नींद स्ट्रेस लेवल ट्रैकिंग, इसके अलावा इसमें अन्य वर्क आउट और फिटनेस ट्रैकिंग टूल जैसी सुविधाएं भी होगी जिससे आप अपना रनिंग स्कोर भी देख सकते हैं।
Samsung Galaxy Watch 8 Specification
विशेषता | विवरण |
---|---|
भारत में कीमत | ₹ 24,999 |
डस्ट रेजिस्टेंस | हाँ |
वॉटर रेजिस्टेंस | हाँ, IP68 प्रमाणित |
आकार / सतह | गोल (सर्कुलर), सपाट |
वजन | 45 ग्राम |
बॉडी मटेरियल | धातु (मेटल) |
स्ट्रैप मटेरियल | सिलिकॉन |
रंग | काला (ब्लैक) |
क्लॉक फेस | डिजिटल |
स्क्रीन साइज | 1.39 इंच |
स्क्रीन रेजोल्यूशन | 454 x 454 पिक्सल |
टच स्क्रीन | हाँ |
डिस्प्ले तकनीक | AMOLED डिस्प्ले |
कीमत
इस वॉच की कीमत की बात करें तो इसे 24999 में उपलब्ध होने की संभावनाएं हैं। हालांकि जहां स्मार्ट वॉच अभी लॉन्च नहीं हुई है लेकिन कंपनी का दवा है कि यहां जुलाई के मध्य में उपलब्ध हो जाएगी।
यह भी पढ़े: Boat Tap & Pay Smartwatch: शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत पर मिल रही छूट