---Advertisement---

Samsung Galaxy Watch7 को मिला One UI 8 Watch Beta 4 अपडेट!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Samsung Galaxy Watch7

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Samsung अपने Galaxy Watch7 यूज़र्स के बेहतर अनुभव के लिए लगातार नए अपडेट्स ला रहा है। अब इसी कड़ी में कंपनी ने One UI 8 Watch Beta 4 जारी कर दिया है। आपको बता दें कि यह अपडेट सिर्फ 180MB का है लेकिन इसके साथ ही इस बार, खासकर फिटनेस ट्रैकिंग और सिक्योरिटी को लेकर कुछ अहम बदलाव और सुधार देखने को मिलेंगे। आइए अपडेट्स के बारे में पूरी जानकारी बताते हैं….

Galaxy Watch7 अपडेट्स

नए अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न L310XXU1ZYI2 है और इसका साइज करीब 180MB रखा गया है। इसमें रनिंग और स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज़ को पहले से ज़्यादा सही तरीके से मॉनिटर करने के लिए फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स पर और काम किया गया है।

इसके साथ ही Samsung ने स्मार्टवॉच को सितंबर 2025 का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच लेवल भी दिया है। यानी वॉच पूरी तरह से सुरक्षित होगी। अभी यह अपडेट केवल साउथ कोरिया में उपलब्ध कराया गया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी रोलआउट किया जाएगा।

image 46

अगर आप बीटा प्रोग्राम में शामिल हैं और यह अपडेट आपके डिवाइस पर नहीं आया है, तो आप इसे मैन्युअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन में Wearable App खोलें, वहां से Watch Settings में जाएं और फिर Watch Software Update का विकल्प चुनें।

भले ही यह अपडेट बीटा वर्ज़न में है लेकिन इसमें फिटनेस ट्रैकिंग और सिक्योरिटी से जुड़े अहम सुधार देखने को मिलेंगे। अब यह तो साफ़ है कि कंपनी आने वाले समय में Galaxy Watch7 यूज़र्स को सेफ और स्मूथ एक्सपीरियंस देने की तैयारी में है।

अगर आप Galaxy Watch7 का इस्तेमाल करते हैं और बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं, तो यह अपडेट ज़रूर ट्राय करें। फिलहाल यह सिर्फ South Korea में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसके अन्य देशों में भी आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : Apple Watch Ultra 3: क्या अपग्रेड करें? अभी जानिये क्या होंगें नए बदलाव?

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment