Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch जो बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है। दिखने में काफी अच्छी लगती है। इसकी डिज़ाइन, कलर और फीचर्स सभी आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। फीचर्स के साथ इसे बच्चों की हेल्थ के लिए भी डिज़ाइन किया गया है, ताकि बच्चे अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हो सकें। इसमें आपको टच स्क्रीन देखने को मिलती है, जो काफी सही है। इसमें बच्चों के लिए गेम्स भी उपलब्ध हैं, जो उन्हें बोरियत से दूर रखने और ताजगी से भरने के लिए हैं। हम जानेंगे इसके फीचर्स और साथ ही इसकी इंडिया में क्या प्राइस है।

Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch में आपको एक टच स्क्रीन देखने को मिलती है जो कस्टमाइज़ेबल फेस के साथ आती है। अगर हम कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 4G की कनेक्टिविटी देखने को मिलती है, जो काफी बढ़िया है। इसके साथ आपको सॉफ्ट जोन देखने को मिलता है जो जीपीएस पर आधारित होता है। इसमें आपको लाइव ट्रैकिंग भी मिलता है, जो बच्चों के लिए बढ़िया है। इसके अतिरिक्त आपको इसमें वाटर रेसिस्टेंट देखने को मिलता है, जिससे आपकी स्मार्टवॉच सुरक्षित रहती है और यह लंबे समय तक आपका साथ देती है। इसमें आपको एक लॉन्ग लास्टिंग बैटरी लाइफ भी देखने को मिलती है।
विशेषता | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 1.3 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले |
कैमरा | फ्रंट-फेसिंग कैमरा (सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए) |
वीडियो कॉलिंग | सपोर्टेड (सेफ कांटैक्ट्स के साथ) |
लोकेशन ट्रैकिंग | GPS, वाई-फाई और 4G LTE बेस्ड रीयल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग |
कॉलिंग फीचर | केवल प्री-अप्रूव्ड 10 कांटैक्ट्स को कॉल और मैसेज करने की सुविधा |
मैसेजिंग | वॉयस मैसेज और प्रीसेट टेक्स्ट मैसेजिंग |
4G LTE सपोर्ट | हाँ (Verizon नेटवर्क पर काम करता है) |
वॉटर रेसिस्टेंस | IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षित) |
बिल्ट-इन सेफ्टी अलर्ट्स | SOS बटन, जियो-फेंस अलर्ट, लो बैटरी अलर्ट |
बैटरी लाइफ | सामान्य उपयोग में 2–3 दिन |
एप्लिकेशन कंट्रोल | GizmoHub ऐप के ज़रिए पेरेंट्स कंट्रोल कर सकते हैं |
डिज़ाइन और कलर | किड-फ्रेंडली डिज़ाइन; कई रंगों में उपलब्ध |
फिटनेस ट्रैकिंग | स्टेप काउंटर और एक्टिविटी ट्रैकिंग |
वजन | हल्का और पहनने में आरामदायक |
अन्य फीचर्स | रिमाइंडर सेट करना, ब्लूटूथ, टाइमर, अलार्म |
Gizmo Watch 2 Vs Gizmo Watch 3
विशेषता | Gizmo Watch 3 | Gizmo Watch 2 |
---|---|---|
डिस्प्ले | 1.3 इंच टचस्क्रीन | 1.4 इंच टचस्क्रीन |
कैमरा | फ्रंट कैमरा (सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए) | नहीं |
वीडियो कॉलिंग | उपलब्ध (10 कांटैक्ट्स तक) | नहीं |
कॉलिंग और मैसेजिंग | केवल प्री-अप्रूव्ड 10 लोगों से संपर्क की सुविधा | समान फीचर |
लोकेशन ट्रैकिंग | GPS + LTE + Wi-Fi आधारित | GPS + LTE |
SOS अलर्ट | इमरजेंसी SOS बटन | उपलब्ध |
वॉटर रेसिस्टेंस | IP68 (बेहतर सुरक्षा) | IP67 (स्प्लैश प्रूफ) |
बैटरी लाइफ | 2–3 दिन तक | लगभग 2 दिन |
डिज़ाइन | हल्का, किड-फ्रेंडली और रंगीन | थोड़ा मोटा डिज़ाइन |
फिटनेस ट्रैकिंग | स्टेप्स और एक्टिविटी ट्रैकिंग | उपलब्ध |
ऐप कंट्रोल | GizmoHub ऐप | GizmoHub ऐप |
अन्य फीचर्स | रिमाइंडर, वीडियो कॉल, कैमरा, लो बैटरी अलर्ट | रिमाइंडर, टेक्स्ट मैसेजिंग, ऑडियो मैसेजिंग |
Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch की कीमत
Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch की कीमत लगभग $150 है। यदि हम इंडिया में इसकी कीमत को देखें तो यह अभी इंडिया में उपलब्ध नहीं है। यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch बच्चों के लिए एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प है। Gizmo Watch 3 में आपको अधिक फीचर्स और सोशल मीडिया देखने को नहीं मिलते हैं, जो कि इसे और भी असरदार बनाते हैं। न्यूनतम फीचर्स इसे बच्चों को समझने में मदद करते हैं, जिससे वे इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। पेरेंट्स के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है, खासतौर पर उन पेरेंट्स के लिए जो अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर परेशान रहते हैं। Verizon Gizmo Watch 3 Smartwatch उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। इससे बच्चे भी सुरक्षित रहते हैं।
यह भी पढ़े: Prowatch Xtreme Smartwatch: जल्द ही Amazon पर लॉन्च सकती है, फीचर्स और कीमत का Combination