---Advertisement---

Google Gemini का नया टूल Gen Z में वायरल, जानें कैसे बनाएं 3D Figurine

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Gemini

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google Gemini ने हाल ही में Nano Banana AI टूल रोल आउट किया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि, इस टूल के जरिए आप अपना 3D Figurine क्रिएट कर सकते हैं। वहीं गूगल के इस एआई फीचर का ट्रेड Gen Z यूजर्स के बीच काफी क्रेज है।

देखा जाए तो, इस समय हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि, Facebook, WhatsApp, Instagram आदि पर ये 3D Figurine खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं यूजर्स अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इन 3D इमेज को पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन बहुत लोग ये सोच रहे हैं कि कैसे इस फीचर्स का इस्तेमाल किया जाएगा ? आज हम आपको गूगल जेमिनी के इस नए एआई फीचर का इस्तेमाल करके 3D Figurine बनाना बताएंगे। तो चलिए जानते हैं…

क्या है Nano Banana AI?

गूगल ने अपने AI चैटबॉट Google Gemini 2.5 में नया फ्लैश इमेज टूल जोड़ा दिया है। जिसे नैनो बनाना 3D Figurine कहा जा रहा है। अपने देखा होगा कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहार आ गई है। हर तरफ बस 3D Figurine दिखाई दे रहा है।

बता दें, Google Gemini का यह एडवांस मॉडल 3D Figurine को बहुत ही मैन्यूट डिटेल के साथ प्रजेंट कर रहा है। इसके जरिए क्रिएट किए गए मिनिएचर में फेशियल एक्सप्रेशन, क्लॉथिंग और बैकग्राउंड एलिमेंट बिलकुल रीयल लगता है। यही वजह है कि यह यूजर्स खास तौर पर Gen Z के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इस ट्रेंड को फिलहाल बहुत से सेलिब्रिटीज, क्रिकेट स्टार फॉलो कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर चारों तरफ ये 3D मिनिएचर Figurine शेयर किए जा रहे हैं। इस मिनिएचर की खास बात यह है कि, देखने में यह एकदम रीयल लगता है।

Google Gemini

Google Gemini का यह AI टूल फ्री-टू-यूज है, जिसकी वजह से यूजर्स के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा है। पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज ने अपनी 3D वर्जन को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद गूगल का यह नैनो बनाना ट्रेंड तेजी से बढ़ा है।

कैसे बनाएं खुद का 3D Figurine?

  • इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए आपको सबसे पहले Google AI Studio की वेबसाइट या Google Gemini ऐप पर जाना होगा।
  • अब यहां आपको Nano Banana इमेज क्रिएट करने का ऑप्शन नजर आएगा।
  • वहीं अगर, आप अपने किसी भी तस्वीर को 3D Figurine बनाना चाहते हैं तो इमेज को अपलोड करना होगा।
  • गूगल जेमिनी के विंडो में आपको 3D Figurine क्रिएट करने के लिए कुछ कमांड को टाइप करना होगा। इसके लिए आपको अपना HD यानी हाई रेजलूशन इमेज अपलोड करना होगा।
  • कमांड टाइप करने वाले विंडो के साइट में + आइकन बना है, जिस पर टैप या क्लिक करके इमेज अपलोड किया जा सकता है।
  • जैसे ही आप Run और एंटर वाले बटन पर टैप या क्लिक करते हैं आपके कमांड के बेस पर 3D Figurine क्रिएट हो जाएगा।

क्या है कमांड?

आम तौर पर सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड चल रहा है इसके लिए आपको Google Gemini पर इमेज अपलोड करने के साथ-साथ कमांड टेक्स्ट में ‘Create a 1/6 scale commercialised figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is the ZBrush modelling process of this figurine. Next to the computer screen is a Bandai-style toy packaging box printed with the original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations.

इस ट्रेंड को फॉलो करने के लिए आपको Google Gemini पर ये टाइप करके एंटर मारना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, आप जिस तरह का कमांड टाइप करेंगे Google Gemini के जरिए आप उसी तरह के 3D Figurine क्रिएट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: IFA Berlin 2025: Lenovo और Motorola करने जा रहे बड़े लॉन्च, रोटेटिंग डिस्प्ले लैपटॉप से लेकर नए स्मार्टफोन तक

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment