India Mobile Congress 2025: आज 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने India Mobile Congress 2025 के 9वें संस्करण का उद्घाटन कर दिया है। देखा जाए तो, 8 से 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट की थीम इस बार ‘Innovate to Transform’ के तहत रखा गया है।
जो भारत के डिजिटल ग्रोथ और सोशल चेंज के लिए इनोवेशन की अहम भूमिका को दर्शाता है। इसी के साथ यह आयोजन दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
देखा जाए तो, IMC अब एशिया का सबसे बड़ा और ग्लोबल लेवल का टेक्नोलॉजी सम्मेलन बन गया है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
India Mobile Congress 2025: 2G से 5G तक का सफर
India Mobile Congress 2025 टेक्नोलॉजी इवेंट के दौरान पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कही और लोगों को यह बताया कि, आज भारत में 1 जीबी डेटा की कीमत एक कप चाय से भी कम है। उन्होंने आगे कहा कि, देश ने 2G की दिक्कतों से लेकर हर कोने में 5G कवरेज तक लंबा सफर आसानी से तय कर लिया है।
इसी के साथ 2014 के बाद मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग 28 गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स 6 गुना और मोबाइल एक्सपोर्ट 127 गुना बढ़ गया है। इस इवेंट में 6G, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कम्युनिकेशन और अन्य उभरती तकनीकों पर विशेष चर्चा की गई है।
150 से ज्यादा देश ले रहे हिस्सा
आप सबकी जानकारी के लिए बता दें कि, 2025 में इस बार 1.5 लाख से ज्यादा विजिटर, 7 हजार रिप्रेजेन्टेटिव और 150 से ज्यादा देशों के पार्टिसिपेंट्स इसमें भाग ले चुके हैं। देखा जाए तो लगभग 4.5 लाख वर्ग फुट में फैले एग्बिजीशन एरिया में 400 से ज्यादा कंपनियां अपने इनोवेशन, प्रोडक्ट और डिजिटल सर्विस शो कर रही हैं।
भारत के 6G विजन पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, India Mobile Congress 2025 में इस बार डिजिटल इनोवेशन के एरिया में छह बड़े और महत्वपूर्ण ग्लोबल समिट हो रहे हैं, जिनमें इंटरनेशनल भारत 6G सिम्पोजियम सबसे आवश्यक है। यह सम्मेलन भारत 6G एलायंस के तहत भारत को नेक्स्ट जनरेशन के 6G रिसर्च में आगे रखने पर टारगेट किया गया है।

इसके अलावा AI सम्मिट में कम्युनिकेशन नेटवर्क और डिजिटल सर्विस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर भी बात की जा सकती है, जबकि साइबर सिक्योरिटी सम्मिट भारत के 1.2 अरब टेलीकॉम यूजर्स की सेफ्टी पर फोकस करेगा।
सैटेलाइट इंटरनेट और कम्युनिकेशन
ऐसा बताया जा रहा है कि, India Mobile Congress 2025 के Satcom Summit में सैटेलाइट इंटरनेट और कम्युनिकेशन के नए युग पर बात किया जा सकता है। इसी के साथ, IMC Aspire Program के तहत 500 से भी ज्यादा स्टार्टअप और 300 वेंचर कैपिटिलिस्ट, प्राइवेट इक्विटी इंवेस्टर और इंडस्ट्री लीडर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाए जाने की तैयारी ज़ोर शोर से हो रही है। जिससे पार्टनरशिप और इंवेस्टमेंट्स के नए रास्ते खुल सकें।
लेखक की राय
India Mobile Congress 2025 भारत की डिजिटल शक्ति और इनोवेशन क्षमता का प्रतीक है। इस बार इसका थीम ‘Innovate to Transform’ के तहत पर रखा गया है। वहीं, यह इवेंट देश को 6G और AI युग की ओर अग्रसर कर रहा है। यह मंच स्टार्टअप्स, निवेशकों और टेक लीडर्स को एकजुट कर नए अवसरों के द्वार खोल रहा है। कुल मिलाकर, IMC 2025 भारत के टेक्नोलॉजी भविष्य की मजबूत नींव रखता है।
यह भी पढ़ें:Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?