Spotify ने आखिरकार उस समस्या का समाधान कर दिया जो कई माता-पिता के लिए सिरदर्द थी। अब Premium Family Plan के तहत माता-पिता बच्चों के लिए Managed Accounts सेट कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि बच्चे अपनी पसंद की म्यूजिक दुनिया का आनंद ले सकते हैं, जबकि माता-पिता पूरे कंट्रोल में रहते हैं।
Managed Accounts क्या हैं?
Managed Accounts बच्चों के लिए एक सेफ और व्यक्तिगत म्यूजिक स्पेस प्रदान करते हैं। इसके जरिए बच्चे अपनी पसंद के प्लेलिस्ट बना सकते हैं, गाने लाइक कर सकते हैं और Spotify की रिकमेंडेशन्स का आनंद ले सकते हैं। वहीं, माता-पिता के पास नियंत्रण होगा और वे यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि बच्चों का म्यूजिक अनुभव सुरक्षित और उपयुक्त रहे। Spotify इसे हर उम्र के लिए हर उम्र के हिसाब से तैयार किया गया सुनने का अनुभव देने का एक महत्वपूर्ण कदम मानता है।
माता-पिता क्या-क्या कंट्रोल कर सकते हैं…
Managed Accounts में माता-पिता कई तरह के नियंत्रण रख सकते हैं। वे संवेदनशील कंटेंट का एक्सेस सीमित कर सकते हैं, कुछ आर्टिस्ट्स या गानों की प्लेबैक को रोक सकते हैं, और वीडियो या कैनवास विज़ुअल्स को छिपा सकते हैं।
इसके अलावा, इंटरैक्टिव फीचर्स जैसे Messages पर भी सीमित कंट्रोल रहता है। यह सब इसलिए ताकि बच्चों के लिए एक सुरक्षित और नियंत्रित म्यूजिक वातावरण दिया जा सके।

Managed Account कैसे सेट करें?
Managed Account सेट करना आसान है। इसके लिए Family Plan के मैनेजर को Spotify ऐप में अपने अकाउंट पेज पर जाकर ‘Add a Member’ चुनना होता है। फिर ‘Add a listener aged under 13’ चुनकर स्क्रीन पर दिए गए प्रॉम्प्ट्स फॉलो करने होते हैं। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद, माता-पिता किसी भी समय सेटिंग्स अपडेट कर सकते हैं।
यह क्यों महत्वपूर्ण है?
माता-पिता सुनिश्चित कर सकते हैं कि कंटेंट सुरक्षित और उपयुक्त हो। साथ ही, इससे बच्चों के म्यूजिक अनुभव का असर माता-पिता की रिकमेंडेशंस पर नहीं पड़ता। Spotify के लिए भी यह फीचर परिवारों को टारगेट करने और अलग-अलग उम्र के दर्शकों के लिए कंटेंट देने का अवसर प्रदान करता है।
मेरे विचार
Spotify का यह कदम बहुत ही सराहनीय है। अगर हम इसे YouTube Kids या Apple Music Family Plan से तुलना करें, तो Managed Accounts फीचर से ज्यादाफ्लेक्सिबल और यूजर फ्रेंडली लगता है। बच्चों को स्वतंत्रता मिलती है। माता-पिता को सुरक्षा और सभी म्यूजिक सुनने का आनंद अपने तरीके से उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : WhatsApp पर आने वाला नया फीचर, अब किसी खास का स्टेटस मिस नहीं होगा!