Apple ने हाल ही में अपनी स्मार्टवॉच के लिए watchOS 26.1 अपडेट जारी किया है। यह अपडेट देखने में साधारण लग सकता है, लेकिन इसमें कई ज़रूरी सुधार किए गए हैं। यह अपडेट आपकी वॉच के रोज़मर्रा के इस्तेमाल को स्मूद बनाते हैं। तो चलिए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं….
परफॉर्मेंस और स्पीड में बड़ा सुधार
इस नए अपडेट में सबसे ज़्यादा ध्यान परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी पर दिया गया है। अब आपकी Apple Watch पहले के मुक़ाबले तेज़ चलेगी और ऐप्स भी जल्दी खुलेंगे। बैटरी परफॉर्मेंस में भी सुधार किया गया है, जिससे चार्ज ज़्यादा समय तक चलेगा। पुराने मॉडल्स में भी हैंग या स्लो होने की समस्या को कम किया गया है।
Apple ने बताया है कि बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेसेज़ को भी बेहतर तरीके से मैनेज किया गया है ताकि यूज़र्स को स्मूद और लैग-फ्री एक्सपीरियंस मिले।
नई भाषाओं का जोड़ा गया सपोर्ट
watchOS 26.1 में कई नई भाषाओं को जोड़ा गया है, जिससे Siri और डिक्टेशन फीचर्स अब और ज़्यादा लोगों के लिए काम करेंगे। इसमें डेनिश, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, तुर्किश, पुर्तगाली, पारंपरिक चीनी और वियतनामी भाषाएँ शामिल हैं।

इसका मतलब है कि अब अलग-अलग देशों के यूज़र्स भी अपनी लोकल भाषा में वॉइस कमांड दे सकेंगे। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो Siri का ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं।
इंटरफेस और जेस्चर का अनुभव
Apple ने इंटरफेस में छोटे लेकिन असरदार बदलाव किए हैं। वॉच का ‘लिक्विड ग्लास इफ़ेक्ट’ अब ज़्यादा स्मूद और आकर्षक दिखता है। जेस्चर कंट्रोल और स्वाइपिंग का अनुभव अब पहले से ज़्यादा नेचुरल महसूस होगा। विजेट्स और नोट्स ऐप के बीच सिंकिंग अब ग्लिच-फ्री और तेज़ है। ये बदलाव वॉच को इंटेलिजेंट और यूज़र-फ्रेंडली बनाएँगे।
हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में सुधार
Apple Watch की पहचान ही उसकी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग है और watchOS 26.1 में इसमें भी कुछ अहम सुधार किए गए हैं। वर्कआउट मोड में अब डेटा सटीक ट्रैक होता है। स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग में मौजूद पुराने बग्स को फिक्स किया गया है।
कई यूज़र्स ने बताया कि वर्कआउट खत्म करने के बाद जो रिकॉर्ड सेव नहीं हो रहा था, अब वह ठीक से सेव हो रहा है। इन सुधारों से वॉच की हेल्थ फीचर्स भरोसेमंद बन गए हैं।
क्यों करें यह अपडेट?
अगर आप अपनी Apple Watch में तेज और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो watchOS 26.1 आपके लिए ज़रूरी अपडेट है। यह कोई बड़ा फीचर अपडेट नहीं है, लेकिन इसमें जो छोटे सुधार हैं, वो आपके डेली एक्सपीरियंस में बड़ा फर्क लाते हैं।
यह अपडेट वॉच स्मूद और स्टेबल बनाने के साथ-साथ बैटरी और ऐप रेस्पॉन्स टाइम में भी सुधार देता है।
कैसे करें watchOS 26.1 अपडेट?
1. अपने iPhone को वाई-फाई से कनेक्ट करें।
2. iPhone में Watch ऐप खोलें।
3. General > Software Update पर जाएँ।
4. अगर watchOS 26.1 दिखे, तो Download and Install पर टैप करें।
5. वॉच को चार्ज पर लगाकर अपडेट पूरा होने का इंतज़ार करें।
कुल मिलाकर, watchOS 26.1 ऐसा अपडेट है जो आपकी वॉच के इस्तेमाल को स्मार्ट बना देगा। नए फीचर्स भले कम हों, लेकिन परफॉर्मेंस, भाषा सपोर्ट और हेल्थ ट्रैकिंग में हुए सुधार इसे इंस्टॉल करने लायक ज़रूर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Airtel ने भारत में शुरू किया Dual 5G नेटवर्क सेवा














