Amazfit Active 3 Premium: स्मार्टवॉच मार्केट में एक बार फिर हलचल मच गई है। Amazfit ने अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Amazfit Active 3 Premium को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह वॉच खास तौर पर फिटनेस, आउटडोर एक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। प्रीमियम लुक, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ इसे खास बनाते हैं।
शानदार AMOLED डिस्प्ले – धूप में भी क्लियर विज़न
इस स्मार्टवॉच में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 466×466 पिक्सल है। सबसे बड़ी खासियत है इसकी 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यानी तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। आउटडोर रनिंग या ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।
फिटनेस लवर्स के लिए 170+ स्पोर्ट्स मोड
Amazfit Active 3 Premium में 170 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही BioTracker PPG सेंसर 24×7 हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO₂), स्ट्रेस लेवल और स्किन टेम्परेचर मॉनिटर करता है। रनिंग कोच, एडवांस रनिंग मेट्रिक्स और रिकवरी एनालिसिस जैसे फीचर्स इसे प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए भी उपयोगी बनाते हैं।
ऑफलाइन मैप्स और सैटेलाइट सपोर्ट
यह वॉच 6 सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम्स को सपोर्ट करती है। इसमें ऑफलाइन मैप्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी मिलती है। यानी आप बिना फोन निकाले सीधे वॉच से ही रास्ता देख सकते हैं। ट्रेकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए यह फीचर काफी उपयोगी है।

ब्लूटूथ कॉलिंग और स्मार्ट फीचर्स
इस वॉच में बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और कैमरा कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यह iOS और Android दोनों के साथ कंपैटिबल है।
12 दिन तक चलेगी बैटरी
Amazfit Active 3 Premium में 365mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 12 दिन तक चल सकती है। GPS मोड में भी यह लगभग 24 घंटे तक लगातार ट्रैकिंग देने में सक्षम है। इसके अलावा वॉच 5ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ आती है, जिससे यह स्विमिंग के दौरान भी इस्तेमाल की जा सकती है।
कीमत और उपलब्धता
इस स्मार्टवॉच की कीमत 169.99 डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) रखी गई है। फिलहाल इसे ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। भारत में लॉन्च को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
क्या यह आपके लिए सही चॉइस है?
अगर आप एक ऐसी स्मार्टवॉच चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, एडवांस फिटनेस ट्रैकिंग, मजबूत बैटरी और प्रीमियम डिजाइन मिले, तो Amazfit Active 3 Premium आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह वॉच खास तौर पर एक्टिव लाइफस्टाइल वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ OPPO Watch S: जानिए क्या है खास फीचर्स!














