Apple साल 2026 में अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone से लेकर MacBook और AI बेस्ड स्मार्ट डिवाइसेज़ तक कई नए इनोवेशन पेश कर सकती है। खास बात यह है कि 2026 Apple के लिए बेहद खास साल माना जा रहा है, क्योंकि इसी साल कंपनी अपने 50 साल पूरे करेगी।
iPhone 18 Pro Max: मिलेगा A20 चिप और नया डिज़ाइन
Apple 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकती है। इन स्मार्टफोन्स में नया A20 या A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों को काफी बेहतर बना सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में Under-Display Face ID टेक्नोलॉजी दी जा सकती है, जिससे Dynamic Island पूरी तरह हटाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह iPhone डिज़ाइन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जाएगा।
स्टैंडर्ड iPhone 18 नहीं होगा लॉन्च?
लीक्स की मानें तो Apple 2026 में स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल लॉन्च नहीं करेगा। कंपनी इस साल सिर्फ प्रीमियम Pro मॉडल्स पर फोकस कर सकती है। इससे साफ है कि Apple अपने हाई-एंड यूज़र्स को टारगेट करने की रणनीति पर काम कर रहा है।
iPhone 17e: कम कीमत में Apple का नया iPhone
iPhone 18 सीरीज से पहले Apple एक सस्ता iPhone 17e भी लॉन्च कर सकता है। यह फोन कम बजट में iPhone का अनुभव चाहने वालों के लिए होगा।
इसमें A19 चिप, OLED डिस्प्ले और 48MP कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में काफी मजबूत ऑप्शन बन सकता है।
OLED MacBook: पहली बार मिलेगा OLED डिस्प्ले
Apple 2026 में अपने MacBook लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी OLED डिस्प्ले वाला MacBook Pro लॉन्च कर सकती है। OLED स्क्रीन की वजह से बेहतर कलर, ज्यादा ब्राइटनेस और कम पावर कंजम्पशन मिलेगा।

कुछ लीक्स में यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले MacBook में टच सपोर्ट दिया जा सकता है, जो Mac यूज़र्स के लिए एक नया अनुभव होगा।
AI Smart Glasses: Apple की नई AI एंट्री
Apple 2026 में AI-Powered Smart Glasses भी पेश कर सकता है। ये स्मार्ट ग्लासेस कैमरा, स्पीकर और वॉयस कंट्रोल जैसे फीचर्स से लैस हो सकते हैं।
इनका मकसद Meta Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस को टक्कर देना होगा। AI की मदद से ये ग्लासेस रियल-टाइम जानकारी, कॉलिंग और स्मार्ट असिस्टेंट सपोर्ट दे सकते हैं।

iPad Mini और अन्य डिवाइसेज़ भी होंगे अपडेट
Apple अपने iPad Mini को भी OLED डिस्प्ले और नए A-सीरीज चिप के साथ अपडेट कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी और भी नए एक्सेसरीज़ व डिवाइसेज़ पर काम कर रही है, जो 2026 में लॉन्च हो सकते हैं।
क्यों खास है Apple के लिए साल 2026?
साल 2026 Apple के लिए सिर्फ नया iPhone लॉन्च करने का साल नहीं होगा, बल्कि यह AI, OLED और नए हार्डवेयर इनोवेशन का दौर साबित हो सकता है। iPhone 18 Pro Max से लेकर AI Glasses तक, Apple टेक इंडस्ट्री में एक बार फिर बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: गेमर्स का फेवरेट! ₹2000 के अंदर मिल रहे हैं प्रो-लेवल TWS ईयरबड्स








