Stop Apps Tracking on Smartphone: आपने देखा होगा कि, आजकल ज्यादातर एप इंस्टॉल करते ही परमिशन मांगते हैं। कुछ को सच में इनकी आवश्यकता होती है, जबकि दूसरे चुपचाप आपकी लोकेशन, एक्टिविटी या डिवाइस डेटा का इस्तेमाल करके ऐड को पर्सनलाइज कर लेंते हैं या एप में आपके बिहेवियर को आसानी से ट्रैक करते हैं।
अच्छी बात तो यह है कि iPhone और Android दोनों में अब आपको इतने सारे टूल मिलते हैं कि आप आसानी से Stop Apps Tracking on Smartphone कर सकते हैं कि एप क्या ट्रैक कर सकते हैं और क्या नहीं। ऐसे में हम यहां आपको आपके फोन पर अनचाही ट्रैकिंग कम करने में आपकी मदद करने के लिए यहां कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं।
Stop Apps Tracking on Smartphone: एप आपको ट्रैक क्यों करते हैं?
ट्रैकिंग करने को रोकने से पहले ये समझना जरूरी है कि एप ऐसा क्यों करते हैं। एप ट्रैकिंग इन वजहों से करते हैं:
- आपकी लोकेशन के लिए।
- आप एप के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं।
- आपकी ऐड ID (टारगेटेड ऐड के लिए इस्तेमाल होती है)।
- डिवाइस डिटेल के लिए।
- ब्राउजिंग पैटर्न।
- ये डेटा ऐड नेटवर्क को आपको पर्सनलाइज्ड ऐड दिखाने में मदद करता है, लेकिन इससे प्राइवेसी की चिंता भी होती है। अच्छी बात ये है कि आप इस ट्रैकिंग का ज्यादातर हिस्सा मैनुअली बंद कर सकते हैं।
Stop Apps Tracking on Smartphone: iPhone (iOS) पर एप ट्रैकिंग कैसे रोकें?
Apple के पास इसके लिए सबसे क्लीन कंट्रोल में से एक है। ऐप ट्रैकिंग बंद करने के लिए:
- सेटिंग्स में जाएं।
- प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर टैप करें।
- ट्रैकिंग सेलेक्ट करें।
- Allow Apps to Request to Track को बंद कर दें।
- ये सभी एप्स को दूसरे एप्स और वेबसाइट्स पर आपको ट्रैक करने से रोकता है।
- हालांकि, अगर आप हर एप के हिसाब से ट्रैकिंग को मैनेज करना चाहते हैं, तो आपको उसी ट्रैकिंग सेक्शन में एप्स की एक लिस्ट दिखेगी। बस, उन एप्स के लिए टॉगल ऑफ करें जिन पर आपको भरोसा नहीं है।
एक और ट्रिक है – लोकेशन एक्सेस को डिसेबल करें। ऐसा करने के लिए:
- सबसे पहले, सेटिंग्स में जाएं।
- प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर क्लिक करें।
- और फिर लोकेशन सर्विसेज पर क्लिक करें।
- किसी भी एप पर टैप करें।
- Never या While Using the App सेलेक्ट करें।
एंड्रॉइड पर ट्रैकिंग कैसे रोकें?
एंड्रॉइड आपको ज्यादा बारीक कंट्रोल देता है, लेकिन वे सेटिंग्स में फैले हुए हैं।

Stop Apps Tracking on Smartphone: आप ऐड पर्सनलाइजेशन को डिसेबल कर सकते हैं:
- ऐसा करने के लिए, सेटिंग्स में जाएं।
- Ads सर्च करें।
- Delete Advertising ID या Opt out of Ads Personalisation पर टैप करें।
- ये एप्स को आपको ट्रैक करने के लिए आपकी एड ID का इस्तेमाल करने से रोकता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आप एप परमिशन भी आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए अलका बस सेटिंग्स, प्राइवेसी और फिर परमिशन मैनेजर पर जाना होगा। इसी के साथ लोकेशन, कैमरा, माइक्रोफोन और कॉन्टैक्ट्स जैसी परमिशन चेक कर लें। गैर-जरूरी परमिशन को डिनाय पर स्विच करें। इससे जल्दी पता चल जाएगा कि कौन से एप ज्यादा एक्सेस मांग रहे हैं।
लेखक की राय
अगर आप एक ही प्लान में तेज इंटरनेट और कई OTT प्लेटफॉर्म का फायदा चाहते हैं तो यह ब्रॉडबैंड प्लान काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
100 Mbps स्पीड और 3.3TB डेटा सामान्य यूजर्स के लिए पर्याप्त माना जाता है।
साथ ही Adobe Xpress और अन्य डिजिटल बेनिफिट्स इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
हालांकि प्लान लेने से पहले अपने इलाके में सर्विस की क्वालिटी जरूर जांच लेना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता












