चाइनीज हैंडसेट मेकर Infinix ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में गुरुवार को Infinix Note 60 Ultra को लॉन्च किया है। हाल ही में पेश की गई Infinix Note 60 में यह स्मार्टफोन शामिल होगा। इसका डिजाइन इटली की Pininfarina फर्म के साथ कोलेब्रेशन में बनाया गया है।
इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट है। इस स्मार्टफोन की चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री की जाएगी। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Infinix Note 60 Ultra का प्राइस
यह स्मार्टफोन मलेशिया में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Infinix Note 60 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत MYR 3,000 (लगभग 69,600 रुपये) है। वहीं, इस स्मार्टफोन को Roma Silver, Amalfi Blue, Monza Red और Torino Black कलर्स में लॉन्च किया गया है। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Infinix के ऑनलाइन स्टोर के जरिए इस स्मार्टफोन की बिक्री की जाएगी।
Infinix Note 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
इस स्मार्टफोन में आपको 1.5K Ultra HDR AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलेगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन भी उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के साइज के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। Infinix Note 60 Ultra का डिस्प्ले 6.78 इंच का हो सकता है।

यह Android 16 पर आधारित है। जो XOS 16 पर काम करता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8400 Ultimate दिया गया है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह मल्टीटास्किंग के साथ 25 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस भी देता है। इसमें कंपनी के नए सैटेलाइट कॉलिंग एंड मैसेजिंग फंक्शन के लिए सपोर्ट है। इसमें JBL ट्यून्ड स्पीकर यूनिट भी है।
Infinix Note 60 Ultra की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में आपको 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 112 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ अल्ट्रा-वाइड कैमरा देखने को मिल जाएगा। खास बात यह है कि, Infinix Note 60 Ultra में आपको 7,000 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का यह भी दावा है कि यह लगभग 48 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है।
लेखक की राय
अगर आप प्रीमियम फीचर्स और दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो Infinix Note 60 Ultra एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आता है।
200MP कैमरा, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 7,000 mAh की बैटरी इसे काफी पावरफुल बनाते हैं।
हालांकि इसकी कीमत मिड-प्रीमियम सेगमेंट में है, इसलिए भारत में लॉन्च होने पर असली मुकाबला देखने को मिलेगा।
कुल मिलाकर यह फोन डिजाइन, कैमरा और बैटरी के मामले में यूज़र्स को आकर्षित कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Oppo Reno 15 Pro Mini मचाएगा तहलका! 6.32-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत भी हुई लीक














