Top 10 Mobile Brands In India 2025: आज ग्लोबल मार्किट में मोबाइल्स के कई बड़े प्लयेर्स हैं, जो की नए इनोवेशंस और डिज़ाइन से कस्टमर्स को अपनी और आकर्षित कर रही हैं। और वे काफी हद तक इसमें सफल भी हो रही है। ऐसे में हमारे मन में विचार आता हैं की भारत की टॉप मोबाइल कंपनियाँ कौन सी हैं और उनमे से बेस्ट कौन सी हैं, जो की अपने प्रोडक्ट्स को ग्लोबली पहचान दिला पा रही हो। और क्यू वह आने वालो सालो में एक अपनी एक मजबूत पकड़ बना पायेगी। हम इस आर्टिकल में भारत की ऐसी ही 10 कंपनियों के बारे में जानेंगे। जो की अपने क्षेत्र में अच्छा कर सकती हैं।
Top 10 Mobile Brands In India 2025
1. Lava International Ltd

Founder – Hari Om Rai, Surendra Nath Rai, Sunil Bhalla, and Vishal Sehgal.
Year of foundation – 2009
Lava कंपनी भारतीय बाजार में तेजी से उभरती हुई स्मार्टफोन कंपनी है। Lava अपने फीचर फोन में भी बढ़िया है, पर बदलते हुए मार्केट में यह अपने नए फोन्स और डिज़ाइन से कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। और यह उसमें सफल भी हो रही है। ऐसा नहीं है कि Lava स्मार्टफोन सेगमेंट में यह पहली बार प्रयास कर रही है। परंतु अगर हम उनके पिछले साल के आंकड़े देखें तो पाएंगे कि कंपनी को 2024 में 25.63% का डाउन देखने को मिला है 2023 की तुलना में।
Lava इंडियन मोबाइल शेयर मार्केट में 2% पर है, जिसे वे आने वाले सालों में 5% तक ले जाना चाहते हैं। Lava न सिर्फ स्मार्टफोन मार्केट में बल्कि 25% शेयर फीचर में भी है। कंपनी नियमित रूप से मार्केट में अपने फोन को इंट्रोड्यूस कर रही है। और साथ ही वे स्मार्टफोन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी को दूसरे बड़े मोबाइल ब्रांड्स से भी चैलेंज का सामना करना पड़ रहा है।
Most sold Phone in 2025: Lava Bold 5G, Lava Shark, Lava Yuva 5G, and Lava Blaze Duo.
2. Micromax Informatic Ltd

Founder – Rahul Sharma, Rajesh Aggarwal, Vikash Jain, and Sumeet Arora.
Year – 29 March 2000
Lava कंपनी की तरह Micromax भी एक भारतीय कंपनी है, इसका मुख्य बाजार फीचर फोन से ही है। इस कंपनी का मार्केट शेयर 1% के करीब रह गया है, जो कि काफी कम है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Micromax का मार्केट शेयर 2019 में सबसे पीक पर था, जो 1.7% के करीब था। इस कंपनी के रेवेन्यू स्ट्रक्चर को हम देखें तो पाएंगे कि कंपनी ने 2024 में 144 करोड़ का प्रॉफिट बनाया था। कंपनी इस बात पर भी आश्वस्त है कि वे भविष्य में ग्रोथ करेंगे।
मिस्टर शर्मा ने कहा कि पिछले 6 महीने में उन्होंने काफी अच्छी ग्रोथ की है। उन्होंने कहा कि हमने 2024 में 10 गुना अपने रेवेन्यू को बढ़ाया है, जो कि 6,200 करोड़ के करीब है।
3. Karbonn Mobiles

Founder – Pradeep Jain and Sudhir Hasija
Year – March 2009
अगर हम Karbonn Mobiles का मार्केट शेयर देखें तो पता चलता है कि कंपनी का शेयर सिंगल डिजिट के आस-पास भी नहीं है। वहीं पर फीचर फोन के मामले में Karbonn Mobiles होल्ड रखती है। पिछले साल कंपनी ने रेवेन्यू को देखे तो डेटा अस्पष्ट है। पर यह भी अपने स्ट्रगलिंग फेज से गुजर रही है।
कंपनी के ग्रोथ रेट को देखें तो Karbonn Mobiles 2010 में Top 3 लीडिंग ब्रांड्स में से एक था, जो कि इसकी पॉपुलैरिटी को दर्शाता है। कंपनी ने साल 2013-2014 के बीच अपनी पॉपुलैरिटी को मेंटेन किया था। पर इस कंपनी को कई घरेलू और विदेशी ब्रांड्स से चुनौतियां मिलने लगीं, जिसका प्रभाव इसकी सेल्स पर भी पड़ा।
Future of Karbonn: कंपनी ने भले ही एक समय पर अच्छा नाम बनाया था, पर अपनी ग्रोथ को बेहतर करने के लिए फ्यूचर स्ट्रेटेजी पर काम करने की जरूरत है। साथ ही, अपने पोर्टफोलियो को भी डाइवर्सिफाई करना होगा।
4. Intex Mobiles

Founder – Narendra Bansal
Year – 1996
Intex Mobiles कंपनी अभी भी मार्केट में उपलब्ध है, पर इसकी ग्रोथ प्रभावित हुई है। अधिक प्रतियोगियों के होने से कंपनी संघर्ष कर रही है। लेकिन बजट सेगमेंट में कंपनी बनी हुई है। कंपनी के डिक्लाइन होने में कई फैक्टर शामिल हैं, जैसे आंतरिक समस्याएं, विविधीकरण, और कंपनी का दूसरे सेगमेंट्स में शिफ्ट करना।
Intex Mobiles साल 2010 में पिक पॉइंट पर थी, जब इनकी सेल्स सही थीं। कंपनी अफोर्डेबल प्राइस पर फोन्स पर फोकस कर रही थी। साथ ही इनका डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी काफी स्ट्रॉन्ग था, जिससे कंपनी को किसी भी प्रोडक्ट को कहीं भी पहुंचाने में अधिक समय नहीं लगता था। साल 2020 में कंपनी की एक्टिव प्रेजेंस को नोटिस किया गया था।
कंपनी की वापसी के लिए इसे अन्य ब्रांड्स से कम्पीट करना होगा, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मोबाइल फोन भी शामिल हैं।
5. Celkon

Founder – Y. Guruswamy Naidu
Year – 2009
Celkon कंपनी का मार्केट शेयर पॉजिटिव रहा है, कंपनी का मार्केट शेयर 4% के आस-पास है जिसे वह बढ़ाकर 6-7% तक ले जाना चाहती है। अगर हम देखें तो पाएंगे कि कंपनी का शेयर मार्केट कीपैड फोन्स में गिरा है और स्मार्टफोन्स में ग्रोथ नोटिस हुई है।
Celkon की ग्रोथ को देखें तो पाएंगे कि अन्य भारतीय मोबाइल फोन ब्रांड्स की तरह ही इसका भी अर्ली फेज 2009-2010 के बीच में काफी बढ़िया ग्रोथ देखने को मिली थी। फोन अपने अफोर्डेबल प्राइस के साथ लीडिंग प्लेयर की भूमिका में था। कंपनी ने कम कीमत पर फोन्स को उपलब्ध कराने के लिए मैन्युफैक्चरिंग में निवेश किया। पर समय के साथ कस्टमर्स की प्रायोरिटी स्मार्टफोन्स की ओर बढ़ती गई। साथ ही इस कंपनी को भी दूसरे मोबाइल फोन्स से चुनौती मिलने लगी, जिससे इसकी ग्रोथ प्रभावित हुई। अगर हम Celkon मोबाइल्स को देखें तो उनकी मार्केट में पॉपुलैरिटी कम हुई है। ऐसे में कंपनी अपनी वैल्यू को मार्केट में बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
Celkon अपनी ग्रोथ को नए फोन्स को लॉन्च करके हासिल करने की रणनीति पर काम कर रही है।
IBall

Founder – Anil Parasrampuria
Year – September 2001
IBall कंपनी अभी भी अपने फीचर फोन के साथ भारतीय मार्केट में मौजूद है। कंपनी के मुख्य उत्पाद लैपटॉप और टैबलेट हैं। फीचर फोन सेक्टर में भी IBall ने अपनी पकड़ बनाए रखी है।
शुरुआती दौर में IBall ने अफोर्डेबल कीमत पर स्मार्टफोन लॉन्च किए थे और मार्केट में करीब 15% की हिस्सेदारी हासिल की थी। लेकिन बाद में, बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी को स्मार्टफोन सेक्टर में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
जहाँ तक स्मार्टफोन सेगमेंट का सवाल है, तो IBall ने अपने स्मार्टफोन सेगमेंट का डेटा सार्वजनिक नहीं किया है। कंपनी अपने टैबलेट सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो को देखें तो IT सेक्टर में 2025 तक 210 बिलियन डॉलर के एक्सपोर्ट की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, यह IBall का कुल एक्सपोर्ट नहीं, बल्कि IT सेक्टर का अनुमानित आंकड़ा है।
Smartron India Private Ltd

Founder – Mahesh Lingareddy, Narshi Reddy, Posham, And Rohit Rathi
Year – 2014
Smartron India Private Ltd. एक भारतीय कंपनी है। कंपनी के स्मार्टफोनों का सबसे अच्छा पिक टाइम 2016 – 2018 के बीच था। Smartron ने सचिन तेंदुलकर को अपने ब्रांड के लिए चुना, जो कि बज़ करने के लिए सही था।
Tphone को कंपनी ने लॉन्च किया, इसके साथ ही कंपनी ने अपने सेगमेंट्स में टैबलेट्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी जोड़ा। पर वर्तमान में इस श्रेणी के कोई भी फोन आपको स्मार्टफोन कैटेगरी में मिलना टफ हैं। कंपनी को भी बड़े ब्रांड्स से चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कंपनी अपने दूसरे प्रोडक्ट्स में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पर स्मार्टफोन्स में अभी आंकड़े अस्पष्ट हैं।
HCL-ME

Founder – Shiv Nadar
Year – 1976
HCL ME (Hindustan Computer Limited) HCL ME (Hindustan Computer Limited) का मुख्य व्यवसाय IT सेक्टर में है, लेकिन कंपनी ने 2010 के आसपास टैबलेट और मोबाइल सेगमेंट में भी हाथ आज़माया। HCL ME ब्रांड के तहत कई टैबलेट और कुछ स्मार्ट डिवाइसेज़ लॉन्च किए गए। हालांकि, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और इनोवेशन की कमी के चलते यह सेगमेंट लंबे समय तक टिक नहीं सका। 2015 के बाद कंपनी ने इस क्षेत्र में कोई बड़ी उपस्थिति नहीं दिखाई, और धीरे-धीरे यह मोबाइल बाजार से लगभग बाहर हो गई।
Future strategy – कंपनी दुबारा से इंडियन मोबाइल मार्केट में अपनी जगह बनाने के लिए अपने नए स्मार्टफोन्स को उतारने वाली है।
Detel

Founder – Yogesh Bhatia, And Seema Bhatia
Year – 2017
Detel कंपनी का कुल रेवेन्यू वित्तीय वर्ष 2022 में 61.3 करोड़(अनुमानित) मार्च में दर्ज किया गया था। कंपनी ने अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन साल 2017 में किया था, जब Detel D1 फीचर फोन को BSNL के साथ मिलकर एक अफोर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया गया था। 499 में इसकी कम प्राइस ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया था। इसके बाद भी कंपनी भारतीय बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। अगर हम इसके प्राइस सेक्शन को देखें तो पाते हैं कि Detel कम बजट वाले कस्टमर्स को टारगेट करती है, जिनके पास फीचर फोन सेगमेंट को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। इस कंपनी के फोन आपको 1000 तक में मिल जाते हैं।
उपलब्ध उत्पाद: Amazon और India Mart वेबसाइट पर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।
Reliance Jio LIFE

Founder – Mukesh Ambani
Year – 2015
Reliance Jio ने LYF Smartphone को भारतीय बाजार में उतारा था, जिसने शुरुआती सालों में काफी buzz भी तैयार किया था। शुरुआती समय में फोन ने अच्छी ग्रोथ हासिल की थी, पर जैसे-जैसे दूसरे ब्रांड्स मार्केट में एंट्री करते गए, LYF Smartphone पिछड़ता गया। अगर देखा जाए तो 2025 में इसकी बिक्री को कोई भी स्पष्ट और सीधे तौर पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। LYF Smartphone ने अपनी सबसे पीक सेल्स साल 2016 में दर्ज की थी, जिसमें 1.7 मिलियन यूनिट्स बेचे गए थे, जो कि काफी बढ़िया नंबर था। इसके बाद इसकी सेल्स को 2017 के फेस्टिवल सीजन में नोटिस किया गया, जिसमें C459 और C451 जैसे मॉडल शामिल थे।
अगर हम कंपनी को समझें तो LYF की शुरुआत 4G को पुश करके हुई थी, पर धीरे-धीरे दूसरे ब्रांड्स भी अपने 4G फोन के साथ मार्केट में आने लगे, जिससे इसकी ग्रोथ पर प्रभाव पड़ा। अब आगे देखना होगा कि कब कंपनी अपनी वापसी करती है।
सभी भारतीय कंपनियों को टेबल के फॉर्मेट में समझते हैं
क्रम | कंपनी का नाम | मुख्यालय | प्रमुख विशेषता | प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स | वर्तमान स्थिति/रणनीति |
---|---|---|---|---|---|
1 | लावा (Lava) | नोएडा, उत्तर प्रदेश | बजट 5G फोन, मेड इन इंडिया | रेडमी, रियलमी | Blaze 5G के साथ मजबूत वापसी |
2 | माइक्रोमैक्स (Micromax) | गुरुग्राम, हरियाणा | क्लीन एंड्रॉइड, नो ब्लोटवेयर | मोटोरोला, इनफिनिक्स | IN सीरीज से वापसी |
3 | कार्बन (Karbonn) | नई दिल्ली | किफायती फोन, ग्रामीण बाज़ार में मजबूत पकड़ | टेक्नो, इटेल | फिर से स्मार्टफोन बाजार में प्रवेश की योजना |
4 | इंटेक्स (Intex) | नई दिल्ली | एक्सेसरीज़ और फीचर फोन में सक्रिय | – | स्मार्ट डिवाइसेज़ और IoT की ओर ध्यान |
5 | सेल्कॉन (Celkon) | हैदराबाद, तेलंगाना | सस्ते स्मार्टफोन, छोटे कस्बों में उपस्थिति | – | अब एक्सेसरीज़ में ज़्यादा सक्रिय |
6 | आइबॉल (iBall) | मुंबई, महाराष्ट्र | टैबलेट, स्मार्ट गैजेट्स, सस्ती डिवाइसेज़ | – | स्मार्ट एक्सेसरीज़ में फोकस |
7 | स्मार्ट्रॉन (Smartron) | हैदराबाद, तेलंगाना | IoT आधारित डिवाइस, क्लाउड इकोसिस्टम | सैमसंग, श्याओमी | उच्च तकनीकी सेगमेंट में कम लेकिन उभरते ब्रांड |
8 | एचसीएल ME (HCL) | नोएडा, उत्तर प्रदेश | एजुकेशन टैबलेट और समाधान | – | एजु-टेक के साथ फिर से एंट्री संभव |
9 | डेटेल (Detel) | गुरुग्राम, हरियाणा | ₹1,000 से कम के अल्ट्रा-बजट फोन | – | डिजिटल समावेशन का लक्ष्य |
10 | रिलायंस जियो (LYF/JioPhone) | मुंबई, महाराष्ट्र | गूगल के साथ JioPhone Next, एंड्रॉइड लाइट | श्याओमी, टेक्नो | एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में प्रभावी |
कौन हैं बेस्ट और क्यों?
जैसा कि हमने टेबल में देखा था, भारत में कुल 10 बड़ी कंपनियां हैं, जो मोबाइल शेयर मार्केट में बनी हुई हैं। इनमें से भी कुछ का शेयर मार्केट काफी डाउन हुआ है। इनमें Lava कंपनी ही है जिसने अपनी पकड़ बनाई हुई है।
Top 10 Mobile Brands In India 2025 में सबसे अच्छी ग्रोथ Lava कंपनी की दिखाई देती है। कंपनी समय-समय पर नए फोन को भी मार्केट में इंट्रोड्यूस कर रही है। कंपनी को कॉम्पिटिशन मिलने के बाद भी अपनी ग्रोथ के लिए वे अपने 2% मार्केट शेयर को 10% तक ले जाना चाहती है। इसके साथ ही कंपनी के सोल्ड आउट फोन, जो स्मार्टफोन कैटेगरी में सकारात्मक ग्रोथ को दर्शाते हैं।
कंपनी का नाम | संभावित स्कोर (10 में से) | प्रमुख कारण |
---|---|---|
लावा | 9/10 | सस्ते 5G फोन, अच्छा डिज़ाइन, ब्रांड की वापसी |
माइक्रोमैक्स | 8.5/10 | क्लीन यूआई, पुराने यूज़र्स की ब्रांड निष्ठा, शहरी और ग्रामीण मांग |
रिलायंस जियो | 8/10 | गूगल का साथ, मजबूत इकोसिस्टम, फीचर फोन यूज़र्स का स्मार्टफोन की ओर रुख |
स्मार्ट्रॉन | 7.5/10 | प्रीमियम तकनीक, IoT और क्लाउड पर फोकस |
Lava Company ही बेस्ट क्यों हैं?
Lava Compay के पास मार्केट शेयर के साथ अपनी स्ट्रेटेजी है, जो कि एक्सीक्यूट होती हुई दिखाई दे रही है। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि Lava कंपनी ही बेस्ट है।
उपरोक्त डेटा विभिन्न स्रोतों से लिया गया है, उपयोग करने से पहले जांच लें।
यह भी पढ़े: गर्मी में फट सकता है आपका Laptop! बचने के लिए अभी अपनाएं ये जरूरी तरीका