---Advertisement---

Phone Update Mistakes: फोन अपडेट करते समय न करें ये 5 गलतियां, वरना हो सकता है ‘Dead’

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Phone Update Mistakes

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Phone Update Mistakes: आजकल स्मार्टफोन कंपनियां हर महीने कोई न कोई सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती रहती हैं। ऐसे में फोन अपडेट करना जितना ज्यादा जरूरी है, उतना ही सावधानी से इस काम को भी करना आवश्यक है।

जी हां, नया सॉफ्टवेयर अपडेट आपके डिवाइस की परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी और फीचर्स को बेहतर बना सकता है, लेकिन अगर इस दौरान आपने कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर दी, तो डिवाइस स्लो, हैंग या यहां तक कि डेटा लॉस के साथ ‘डेड’ भी हो सकता है। इसलिए अपडेट करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें…

Phone Update Mistakes: कम बैटरी पर अपडेट करना

कुछ लोग तो जल्दबाजी में लो बैटरी होने पर ही अपडेट स्टार्ट कर देते हैं। ऐसे में अगर अपडेट के दौरान फोन ऑफ हो गया, तो सिस्टम क्रैश भी हो सकता है। हमेशा कम से कम फोन को 50 से 60% बैटरी या चार्जर से कनेक्ट करके ही अपडेट को शुरू करें।

Phone Update Mistakes: इंटरनेट कनेक्शन

अक्सर मंथली सिक्योरिटी पैच का साइज तो कम होता है लेकिन कभी-कभी सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज बड़ा होता है। ऐसे में स्लो या अनस्टेबल इंटरनेट अपडेट के दौरान समस्या पैदा कर सकता है। यहां तक की फाइल सही से डाउनलोड न हुई तो इंस्टॉलेशन में दिक्कत आ सकती है।

Phone Update Mistakes: डेटा बैकअप न लेना

बहुत से लोग फोन को अपडेट करने से पहले बैकअप लेना जरूरी नहीं समझते, ऐसे में कई बार अपडेट के दौरान यूजर्स का डेटा डिलीट या फोन रीसेट भी हो सकता है। जिससे आपकी फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स डिलीट हो सकती हैं।

Phone Update Mistakes: स्टोरेज खाली न रखना

Phone Update Mistakes

अगर आपके डिवाइस में स्टोरेज खाली नहीं है, तो फोन अपडेट के दौरान आपको कोई दिक्कत भी आ सकती है और अपडेट भी ठीक से इंस्टॉल नहीं होगा। यहां तक की इसके कारण फोन स्लो भी हो सकता है। इसलिए अपडेट से पहले फालतू फाइल्स और एप्स डिलीट करके जगह खाली कर लें।

Phone Update Mistakes: अपडेट के दौरान फोन का यूज

देखा जाए तो, बहुत से लोग तो अपडेट के दौरान ही फोन चलाने लग जाते हैं या एप्स खोलते रहते हैं। इसकी वजह से भी इंस्टॉलेशन प्रोसेस में रुकावट आ जाती है और यहां तक की अपडेट भी फेल हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि अपडेट कम्पलीट होने तक फोन को छोड़ दें।

लेखक की राय

फोन अपडेट करना जरूरी है, लेकिन सावधानी से करना और सही तैयारी रखना और भी जरूरी है।
कम बैटरी, खराब इंटरनेट या स्टोरेज फुल होने पर अपडेट फोन स्लो या हैंग कर सकता है।
अपडेट से पहले हमेशा डेटा का बैकअप लें और अपडेट के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें।
सही तरीके से अपडेट करने पर ही आपका डिवाइस तेज, सुरक्षित और नए फीचर्स के साथ बेहतर काम करेगा।

यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment