Instagram, WhatsApp, Telegram कौन है सबसे बेहतर? आपने भी कभी न कभी इस सवाल को अपने आप से जरूर पूछा होगा कि Instagram Vs WhatsApp Vs Telegram में से सबसे बढ़िया और बेहतर कौन सी साइट है। क्योंकि तीनों ही सोशल मीडिया साइट्स हैं और तीनों का हम अपने डेली लाइफ में उपयोग करते हैं। चाहे सुबह उठकर WhatsApp को चेक करना हो या Instagram पर किसी पोस्ट को देखना हो, हम सब इन सभी वेबसाइटों का उपयोग करते हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर ये तीनों साइट्स/वेबसाइट में सबसे बेहतर कौन सी है और साथ ही इनकी तुलना भी करेंगे।
Instagram क्या है?
Founder – Kevin Systrom And Mike Krieger
Year – 2010
Company – Meta Platform
Instagram एक सोशल ऐप है जो आपको टेक्स्ट, वीडियो, और पोस्ट के जरिए अपनी बात को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद करती है। इससे आप अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर कर सकते हैं, उन्हें टैग कर सकते हैं, और उनकी स्टोरी भी लगा सकते हैं। Instagram जनरेशन Z के बीच काफी लोकप्रिय ऐप है। आप इस पर अपने फेमस आइडियल को फॉलो कर सकते हैं और आप उनसे चैट भी कर सकते हैं।

Instagram सोशल मीडिया से कही अधिक है?
Instagram आज के समय में सोशल मीडिया मात्र नहीं है। जैसे अगर हम इसके शुरुआती चरण को देखें तो पाएंगे कि यह इतना अधिक लोकप्रिय नहीं था। यह सिर्फ एक फोटो को शेयर करने भर तक सीमित था। पर समय के साथ ऐप ने काफी तेजी से ग्रोथ की है। अपने बदलाव के साथ Instagram क्रिएटर्स के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हुआ है।
खासकर आर्टिस्ट के लिए, वे Instagram पर अपनी कला को प्रदर्शित कर सकते हैं। अगर आपकी किसी और प्लेटफॉर्म पर ऑडियंस है, तो आप उन्हें Instagram से ट्रैफिक पुस कर सकते हैं, जो कि आपकी ग्रोथ में काफी मदद करता है। इसके साथ ही, अगर आपके पास फॉलोवर्स हैं, उनकी संख्या कहीं अधिक है, तो आप किसी ब्रैंड को भी प्रमोट कर सकते हैं। इससे आपकी ऑडियंस, ब्रांड्स और आपको तीनों को लाभ होगा।
ब्रांड्स पैसे के मामले में यह कोई खास नियम को फॉलो नहीं करता है कि आपके पास एक उचित फॉलोवर्स होना ही चाहिए। कई बार आप चाहें तो किसी ब्रांड को अप्रोच भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप कोई स्ट्रगलर हैं और किसी खास स्किल में निपुण हैं, तो आप Instagram पर किसी को अपनी स्किल बेस्ड पर अप्रोच कर सकते हैं। साथ ही, यह बिजनेस पर्सपेक्टिव के लिहाज से भी बिजनेस ओनर्स को नए अवसर देता है।
जिसमें वे अपने प्रोडक्ट को परखकर नई पीढ़ी के अनुसार उसमें जरूरी बदलाव कर सकते हैं,जिससे आपके बिजनेस की तरक्की को नए पंख मिलेंगे और आप लोगों को उनकी जरूरत का सामान बेच पाएंगे।
Instagram पर रखे इन बातो का ख़याल?
Instagram पर आपको कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। जैसे, आप कोई भी अब्यूसिव, सेक्सुअल, वल्गर, स्पैम और कंट्रोवर्शियल कंटेंट नहीं डाल सकते हैं। यह Instagram की पॉलिसी के खिलाफ आता है। अगर आप ऐसा कुछ करते हैं, तो Instagram आपके खिलाफ एक्शन लेगा। इसके साथ ही स्पैम से भी बचें क्योंकि कई बार लोगों को Instagram पर स्पैम या पैसे की धोखाधड़ी का सामना करना पड़ता हैं।
Founder – Jan Koum And Brian Acton
Year – February 2009
Company – Meta Platform
WhatsApp आपको मेसेज, डॉक्स, लोकेशन, फोटोज को शेयर करने की सुविधा देता है। यह मेसेज फॉर्मेट में सबसे अच्छा और सफल ऐप है जो कि आपकी प्राइवेसी में एन्क्रिप्टेड कोड का उपयोग करता है, जिससे आपके द्वारा भेजा गया मेसेज कोई तीसरी व्यक्ति नहीं पढ़ सकता है। यह आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है। यह आपको अपने दोस्तों और जरूरी व्यक्तियों से जोड़े रखता है। इसके साथ ही, आप स्टेटस फीचर से अपने दोस्तों, परिवार और साथियों को अपनी पसंदीदा बातें, इमेज और वीडियो शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp के नए फीचर्स
WhatsApp शुरुवात मे एक मैसेज भेजने वाली ऐप थी। पर अब इसमें आपको कई जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलते हैं, जैसे Meta AI जो आपको कई Queries को सॉल्व करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, इसमें AI के कई फीचर्स हैं जो आपके एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं। आप इससे Online Payment भी कर सकते हैं। आप अपने डेटा को रिस्टोर भी कर सकते हैं।
WhatsApp पर रखे सावधानी
WhatsApp पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात न करें, न ही अपनी पर्सनल डिटेल्स साझा करें। आप अज्ञात लिंक्स पर भी क्लिक न करें, क्योंकि इससे आपकी डिटेल्स और प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती हैं। आप अपनी सुरक्षा के लिए VPN का उपयोग कर सकते हैं, जो आपकी लोकेशन और प्राइवेसी की रक्षा में मदद कर सकता है।
Telegram
Founder – Pavel Durov
Year – 2013
Company – Telegram FZ LLC
Telegram एक सोशल साइट नहीं है, क्योंकि आप इसका उपयोग Instagram या WhatsApp की तरह नहीं करते हैं। आप इस पर उन सभी चीजों को नहीं आजमा सकते हैं। आप इस पर अपने हाई डेटा, फाइल्स, पीडीएफ को शेयर करने के लिए करते हैं। इसका उपयोग क्रिएटर्स और बिजनेस पर्पस के लिए अधिक किया जाता है।

Telegram के फीचर्स
Telegram एक सोशल साइट है, क्योंकि आप इसका उपयोग Instagram या WhatsApp की तरह करते हैं। आप उन सभी चीजों को आजमा सकते हैं। आप इस पर अपने हाई डेटा, फाइल्स, पीडीएफ को शेयर करने के लिए करते हैं। इसका उपयोग क्रिएटर्स और बिजनेस पर्पस के लिए अधिक किया जाता है।
Instagram, WhatsApp और Telegram में सबसे अच्छी वेबसाइट कौन सी है, यह बेहतर तरीके से जानना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
Instagram VS WhatsApp VS Telegram
विशेषताएँ | Telegram | ||
---|---|---|---|
मालिक कंपनी | मेटा (Meta) | मेटा (Meta) | टेलीग्राम एफजेड एलएलसी (Telegram FZ LLC) |
लॉन्च वर्ष | 2010 | 2009 | 2013 |
मुख्य उद्देश्य | फोटो/वीडियो शेयरिंग | चैटिंग और कॉलिंग | प्राइवेट और ग्रुप मैसेजिंग |
यूजर इंटरफेस | विजुअल-केंद्रित | सिंपल और यूजर-फ्रेंडली | एडवांस फीचर्स के साथ सहज |
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन | डायरेक्ट मैसेज में नहीं | सभी चैट्स में है | सीक्रेट चैट्स में उपलब्ध |
ग्रुप लिमिट | 250 तक | 1024 तक | 200,000+ सदस्य |
चैनल फ़ीचर | नहीं | नहीं | है, बहुत लोकप्रिय |
बॉट सपोर्ट | नहीं | नहीं | है, बॉट्स के ज़रिए ऑटोमेशन संभव |
फ़ाइल शेयरिंग सीमा | सीमित (25 MB तक) | लगभग 2 GB | 2 GB (कुछ वर्शन में 4 GB तक) |
प्लेटफ़ॉर्म उपलब्धता | Android, iOS, Web | Android, iOS, Web, Desktop | Android, iOS, Web, Desktop |
मोनेटाइजेशन | ब्रांड प्रमोशन, रील्स आदि | नहीं | नहीं |
प्राइवेसी | कम | अच्छी | बहुत अच्छी |
ऐड्स (विज्ञापन) | हैं | नहीं | नहीं |
कौन हैं सबसे बेहतर?
Instagram, WhatsApp और Telegram को अगर आप देखें तो पाते हैं कि तीनों ही ऐप्स अपने-अपने विशेष उद्देश्य के लिए डिज़ाइन की गई हैं। कौन है सबसे बेहतर? तो इसका जवाब होगा, तीनों ही बेहतर हैं। अगर आप लोकप्रियता से देखें तो पाते हैं।
Instagram, Whatsapp, Telegram की पॉपुलरिटी
ऐप | मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता (लगभग) | मुख्य उपयोग | लोकप्रियता रैंक (वैश्विक) |
---|---|---|---|
व्हाट्सएप | 2.7+ अरब | मैसेजिंग, वॉयस/वीडियो कॉलिंग | #1 (सबसे लोकप्रिय) |
इंस्टाग्राम | 2.4+ अरब | फोटो/वीडियो शेयरिंग, रील्स | #2 |
टेलीग्राम | 900+ मिलियन | सिक्योर मैसेजिंग, बड़े चैनल्स | #3 |
यह आप पर निर्भर करता है कि आप इनका किस तरह से और किस उद्देश्य के लिए उपयोग करते हैं।
यह भी पढ़े: iPad के लिए WhatsApp ऐप लॉन्च: एक नया युग, बड़ा अपडेट