---Advertisement---

Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोनों को नहीं मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट – देखें पूरी लिस्ट

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Xiaomi

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी Xiaomi, Redmi या POCO का स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, कंपनी पुराने स्मार्टफोन को एक ऐसी लिस्ट में डाल दी है। जिसमें अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हो सकता है। जिसका मतलब यह है कि, अब ये स्मार्टफोन अपडेट के मामले में पीछे रह जाएंगे।

End-of-Life (EOL) लिस्ट क्या है ?

Xiaomi कंपनी अपने पुराने फोन को लेकर हमेशा एक लिस्ट जारी करती हैं। जहां पर उन डिवाइसों को अपडेट नहीं मिलता है। जिस लिस्ट को EOL यानी End-of-Life कहा जाता है। हैरानी की बात यह है कि, इस बार इस लिस्ट में शाओमी, Redmi और POCO के कई शानदार फोन शामिल हो गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिलहाल शाओमी HyperOS 3 अपडेट पर काम कर रही है। जिसमें कंपनी पुराने मॉडल को सपोर्ट लिस्ट से बाहर करके निकाल देती है। जबकि दूसरी ओर अपने लेटेस्ट HyperOS 3 सॉफ्टवेयर अपडेट की तैयारी में लगी हुई है।

वही यह नया अपडेट एंड्रॉयड 16 पर आधारित होगा। शुरुआत में Xiaomi 15 और Xiaomi 14T Pro जैसे मॉडल के लिए इस अपडेट को शुरू किया जा सकता है।

Xiaomi फोन को अब नहीं मिलेगा अपडेट ?

रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi ने जिन डिवाइसेज को EOL लिस्ट में डाल दिया है, इस लिस्ट में शाओमी ब्रांड के शाओमी 11T , शाओमी 11T, शाओमी 11 Lite LE और शाओमी 11 Lite 5G NE इत्यादि स्मार्टफोन शामिल है।

Xiaomi

इसके अलावा आपको इस लिस्ट में Redmi के Redmi 11 Prime 4G, Redmi A1+ और Redmi A1 भी देखने को मिल सकता है। हैरानी कि बात यह है कि, इस लिस्ट में POCO के POCO M5 और POCO C50 को भी शामिल किया गया है।

क्या सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलेगा?

सूत्रों के अनुसार, कंपनी इन डिवाइस को सितंबर 2025 तक लगातार सिक्योरिटी पैच अपडेट देती रहेगी। लेकिन कोई भी एंड्रॉयड अपडेट, MIUI, HyperOS अपडेट नहीं देखने को मिलेगा। क्योंकि इन डिवाइसों को बाहर निकाल दिया गया है।

HyperOS 3 कब शुरू किया जाएगा?

वहीं दूसरी ओर Xiaomi फिलहाल अपने नए HyperOS 3 को एंड्रॉयड 16 पर आधारित है। फिलहाल कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि, इस किस मॉडल में अपडेट दिया जाएगा और साथ ही कब शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UPI में होगा बड़ा बदलाव, जानें कब से लागू होंगे नए नियम

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment