Low Internet Problem: स्मार्टफोन में इंटरनेट अब 24 घंटे की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। क्योंकि हमारे रोजमर्रा के लगभग सभी जरूरी काम ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ होता है। फिर चाहे खाना मंगवाना हो या फिर मार्केट में शॉपिंग के दौरान पेमेंट करना हो, बिजली-पानी बिल भरना हो, कंटेंट देखना हो, या बनाना भी हो! हर किसी काम को करने में हमारे फोन में फास्ट इंटरनेट का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
कई बार स्मार्टफोन का नेटवर्क स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी काम रुक जाते हैं। अगर आपको भी कई बार यह समस्या झेलनी पड़ती है तो समाधान यहां है। तीन आसान स्टेप्स में आप अपने स्मार्टफोन का नेटवर्क कनेक्शन रीसेट करके फास्ट बना सकते हैं।
Low Internet Problem: स्मार्टफोन इंटरनेट फास्ट करने के तीन आसान स्टेप
स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन को तेज बनाने के लिए आप तीन आसान स्टेप्स को आसानी से फॉलो कर सकते हैं जिनमें कुछ ही सेकेंड्स के अंदर आपके फोन का नेटवर्क काफी अच्छा हो सकता है।
Low Internet Problem: एयरप्लेन मोड
एयरप्लेन मोड आपके फोन के अंदर मौजूद एक ऐसा टूल है जिसकी सहायता से एक चुटकी में नेटवर्क को आसानी से रीसेट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने फोन के Settings में जाए। यहां पर Network & internet को खोजें। कई स्मार्टफोन्स में यह Connections and Share नाम से भी हो सकता है।
यहां पर Airplane mode देखें और उसे ऑन कर दें। 30 सेकेंड तक इसे ऑन रखें और फिर ऑफ कर दें। आपके फोन का नेटवर्क तुरंत रीसेट हो जाएगा और यह पहले से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

Airplane Mode को आप स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करके भी पा सकते हैं। यह स्वाइप डाउन करने पर Quick Settings में मौजूद रहता है। इसे ऑन करते ही आपका फोन नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्ट हो जाता है और अस्थायी नेटवर्क समस्या खत्म हो जाती है।
Low Internet Problem: री-स्टार्ट
यदि फोन में नेटवर्क स्लो है या बिल्कुल नहीं आ रहा है तो इसके लिए आप फोन को Restart करके इससे निजात पा सकते हैं। फोन की पावर सेटिंग्स में जाकर इसे Restart पर टैप कर दें। कुछ ही सेकेंड्स में फोन बंद होकर फिर से चालू हो जाएगा। इससे सिस्टम के अंदर मौजूद अस्थायी ग्लिच साफ हो जाते हैं और नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है।
Low Internet Problem: बैकग्राउंड ऐप जांचें
आपके फोन में कई बार बहुत सारे ऐप बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। जिसके कारण ये ऐप आपके फोन की बैंडविथ की खपत करते रहते हैं जिससे नेटवर्क काफी स्लो काम करने लगता है। टास्क स्विचर में जाकर आप इन अनचाहे ऐप को बंद कर दें। इनके बंद होते ही नेटवर्क फिर से फास्ट काम करने लगेगा।
लेखक की राय
- ये तीनों तरीके बेहद आसान और असरदार हैं।
- अक्सर छोटी सेटिंग्स ही बड़ी समस्या का समाधान बन जाती हैं।
- हर बार डेटा रिचार्ज बदलने से पहले ये स्टेप जरूर आजमाएं।
- स्मार्टफोन की सही देखभाल से इंटरनेट अनुभव बेहतर बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें













