---Advertisement---

Google Pixel 10 Pro स्मार्टफोन 13,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ता, ऐसे खरीदें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Google Pixel 10

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

क्या आप भी Google का शानदार स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। तो आप एक दम सही जगह आए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, Google Pixel 10 Pro पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि, यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां Pixel 10 Pro पर अमेजन पर धांसू डील मिल रही है।

इस वक्त ई-कॉमर्स साइट भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में भी काफी बचत हो सकती है। आइए Google Pixel 9 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 Pro Price & Offers

Google Pixel 10 Pro काफी शानदार स्मार्टफोन है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक वेरिएंट मिल जाएगा। जैसे कि, अगर आप 16GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट अमेजन से लेते हैं तो, इसकी कीमत 98,345 रुपये पड़ेगी। जबकि बीते साल अगस्त में 1,09,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विवरणजानकारी
स्मार्टफोन नामGoogle Pixel 10 Pro
स्टोरेज वेरिएंट16GB RAM + 256GB स्टोरेज
लॉन्च कीमत (अगस्त 2025)₹1,09,999
मौजूदा कीमत (Amazon)₹98,345
बैंक ऑफरHDFC Bank Credit Card पर ₹1,500 का डिस्काउंट
बैंक ऑफर के बाद कीमत₹96,845
एक्सचेंज ऑफर₹43,450 तक की अतिरिक्त बचत
एक्सचेंज शर्तपुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर
कुल सीधी कीमत में कटौतीकरीब ₹13,154 सस्ता
प्लेटफॉर्मAmazon

बात करें, बैंक ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से अगर आप इस फोन का भुगतान करते हैं तो, आपको 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 96,845 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 43,450 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर डिपेंड करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 13,154 रुपये सस्ता है।

Google Pixel 10 Pro

Google Pixel 10 Pro Specifications

Google Pixel 10 Pro में आपको 6.3 इंच की सुपर Actua LTPO डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 1280×2856 पिक्सल, और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि, ब्राइटनेस 3,000 निट्स है। खास बात यह है कि, ये फोन टेंसर जी5 प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। बात करें, डाइमेंशन की तो Pixel 10 Pro की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 207 ग्राम है।

फीचरडिटेल
स्मार्टफोन नामGoogle Pixel 10 Pro
डिस्प्ले साइज6.3 इंच
डिस्प्ले टाइपSuper Actua LTPO
रेजोल्यूशन1280 × 2856 पिक्सल
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस3,000 निट्स
प्रोसेसरGoogle Tensor G5
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16
लंबाई152.8 mm
चौड़ाई72 mm
मोटाई8.6 mm
वजन207 ग्राम
रियर कैमरा (प्राइमरी)50MP
टेलीफोटो कैमरा48MP (5x ऑप्टिकल जूम)
अल्ट्रा वाइड कैमरा48MP
फ्रंट कैमरा42MP
सिम सपोर्टe-SIM
नेटवर्क5G, 4G
कनेक्टिविटी फीचर्सWi-Fi, Bluetooth 6, NFC, GPS, GNSS
अन्य फीचर्सUSB Type-C, Google Cast

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। इतना ही नहीं, इस फोन में आपको 5x जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ई-सिम, 5जी, 4जी, जीपीएस, वाई-फाई, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी, गूगल कास्ट, ब्लूटूथ 6 और जीएनएसएस शामिल है।

लेखक की राय

Google Pixel 10 Pro प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है।
शानदार कैमरा सेटअप, दमदार Tensor G5 प्रोसेसर और क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
अमेजन पर मिल रहा डिस्काउंट और बैंक ऑफर इसे खरीदने का सही मौका बनाता है।
अगर आप फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं, तो यह डील मिस नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: WhatsApp का नया ‘Remind Me’ फीचर: अब कभी नहीं भूलेंगे पुराने मैसेज

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment