ChatGPT जिसे हम रोजमर्रा के काम में उपयोग करते हैं, हमारे काम में किसी सहायक के रूप में कार्य करता है। ChatGPT का उपयोग करना भी काफी आसान है; आपको केवल इसे एक लिखित प्रॉम्प्ट देना होता है, जिसमें आप अपनी समस्या या सवाल को लिख सकते हैं, जिससे यह आपको पूछे गए सवाल के अनुसार उत्तर देता है।
सबसे बढ़िया यह है कि आपको इसमें अधिक समय का इंतजार नहीं करना होता है। ChatGPT आपको कुछ ही सेकंड में रिस्पांस कर देता है। इससे आपका समय बचता है, आपकी मेहनत भी बचती है, और आप थोड़े ही समय में अधिक काम को पूरा कर पाते हैं।
हम जानेंगे कि किस प्रकार ChatGPT आपके लिए एक AI टूल से कहीं अधिक है। आप इसका और भी बेहतर तरीके से उपयोग कर सकते हैं। तो जानते हैं ChatGPT के बारे में।
ChatGPT (Generative Pre-Trained Transformer)
ChatGPT को साल 2022 में आम लोगों के उपयोग के लिए रिलीज़ किया गया था। जल्द ही ChatGPT टूल ने काफी प्रसिद्धि प्राप्त की है। आप Google Play Store पर डाउनलोड्स को देखें, तो यह 500 मिलियन से भी अधिक है। यदि आप ChatGPT के काम करने के पहलू को देखें, तो पाते हैं कि ChatGPT कई चीजों पर काम करता है, जैसे यह टेक्स्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटता है, जिससे यह आपको बेहतर उत्तर दे पाता है।

इसके साथ ही यह आपको सोचकर उपयुक्त उत्तर देता है, जो कि इसे आम टूल्स से अलग करता है। यह अपनी बुद्धिमत्ता से कार्य कर सकता है। उदाहरण के लिए, यदि आप लगातार ChatGPT से किसी विषय के संबंध में जानकारी हासिल कर रहे हैं और इसी दौरान आपने किसी सवाल को गलत तरीके से या स्पेलिंग की गलती की है, तब भी वह आपको पहले वाले क्रम में ही उत्तर देगा। अन्य टूल्स में ऐसा नहीं होता है।
ChatGPT का उपयोग
ChatGPT का उपयोग आप अपने अनुसार कर सकते हैं; आप इसे टेक्स्ट, इमेज, वॉइस के द्वारा भी प्रॉम्प्ट दे सकते हैं। यह आपकी कई विषयों में मदद कर सकता है। सीखने के लिए यह सबसे उपयुक्त तरीका है; आपको केवल इसे अपने विषय के संबंध में बताना होता है।
आपको सबसे बेहतर परिणाम आपके सामने लेकर देता है। इतना ही नहीं, आप इससे सबसे उच्च कोटि के कॉलेजों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। विद्यालयों में मौजूद कोर्स के विषय में भी जान सकते हैं। आप किसी किताब के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप उसके बारे में भी जान सकते हैं।
इसके साथ ही आप इसके इमेजेज को क्रिएट करने में भी उपयोग कर सकते हैं। आपको केवल इसे इमेज के विषय में प्रॉम्प्ट देना होता है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इमेज प्रॉम्प्ट थोड़ा विस्तृत करना होगा, ताकि आपको सबसे बढ़िया इमेज मिल सके।
प्रोफेशनल व्यक्तियों के लिए ChatGPT से आप अपने डेटा को व्यवस्थित कर सकते हैं, विश्लेषित भी कर सकते हैं, रिपोर्ट्स तैयार करने में मदद मिल सकती है, ईमेल लिखने में, रिस्पांस टाइप करने में, और यदि आप SEO से जुड़े हैं, तो यह आपकी कई प्रकार से मदद कर सकता है। इसके अलावा आप इससे किसी नई भाषा को सीख सकते हैं।
ChatGPT के मॉडल्स
विशेषता | पहला मॉडल (GPT-3, 2020) | वर्तमान मॉडल (GPT-4o, 2024) |
---|---|---|
वर्ज़न | GPT-3 | GPT-4o (Omni) |
प्रकार | केवल टेक्स्ट | मल्टीमॉडल (टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो, वीडियो इनपुट) |
भाषा समझ | अच्छी | कहीं अधिक गहरी, सटीक और संदर्भ आधारित |
उत्तर की गुणवत्ता | सीमित ज्ञान, गलतियाँ ज़्यादा | अधिक सटीक, समझदार और प्रोफेशनल |
AI क्षमता | बेसिक जनरेटिव AI | ऑन-डिवाइस कोग्निटिव AI (विश्लेषण, विज़न, वॉइस सबकुछ) |
स्पीड | धीमा | बेहद तेज़ (रियल-टाइम रिस्पॉन्स, लाइव वॉइस में) |
इंटरफेस | सिर्फ टेक्स्ट बॉक्स | टेक्स्ट + वॉइस + इमेज + डॉक सपोर्ट |
ट्रेनिंग डेटा कटऑफ | 2020 | अप्रैल 2024 |
मॉडल टूल्स सपोर्ट | नहीं | कोड इंटरप्रेटर, ब्राउज़िंग, फाइल एनालिसिस आदि |
उपयोग का क्षेत्र | केवल चैट और बेसिक जानकारी | शिक्षा, रिसर्च, कोडिंग, डिज़ाइन, हेल्थ, ऑटोमेशन, आदि |
मूल्य/एक्सेस | केवल API से | ChatGPT फ्री और Plus दोनों में उपलब्ध |
ChatGPT सब्सक्रिप्शन मॉडल
प्लान का नाम | कीमत (INR/महीना) | एक्सेस मॉडल्स |
---|---|---|
Free (मुफ्त) | ₹0 | GPT-3.5 |
Plus Plan | ₹2,000 / माह | GPT-4o (Turbo), GPT-3.5 |
Pro (API only) | अलग-अलग दरें (Usage-based) | GPT-4.1, GPT-4.5, o3, o4-mini |
ChatGPT जो कि एक AI ट्रेंडेड मॉडल है, आप इसका अपने प्रोफेशनल में उपयोग करें और अपने काम को गति से पूरा करें। ChatGPT आपको हर प्रोफेशन में मदद कर सकता है, आप जिस भी प्रोफेशन में क्यों न हों।ChatGPT से रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं,कंटेंट आइडियाज जान सकते हैं, डेटा का एनालिसिस कर सकते हैं, अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को भी पूछ सकते हैं।
मनोविज्ञान हो या पैसे के विषय में, आप सब कुछ जान सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें सुधार होता रहता है। इसी कारण आपको हमेशा ही यह अपने साथ नए फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो कि पहले से कहीं ज्यादा इम्प्रूव हो चुके होते हैं। यदि आप इसके फ्री मॉडल को देखें तो आप इसका लिमिटेड उपयोग ही कर पाते हैं।
अधिक उपयोग करने के लिए आपको ChatGPT के सब्सक्रिप्शन मॉडल को चुनना होगा। इसमें आपको अधिक एक्सेस मिलता है और साथ ही आप अधिक फीचर्स का उपयोग कर पाते हैं।
यह भी पढ़े: AI की तगड़ी रफ्तार, 2027 तक भारत बनेगा 17 अरब डॉलर का बाज़ार