---Advertisement---

Battery Report से बस एक क्लिक में जानें अपनी लैपटॉप बैटरी की असली हालत!

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
Laptop Battery

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

कई बार लैपटॉप खरीदते समय कंपनी बैटरी लाइफ तो ज़्यादा बताती है, लेकिन इस्तेमाल करते समय उतनी देर चलती नहीं। ऐसे में यह जानना ज़रूरी है कि असल में आपकी बैटरी कितनी अच्छी है। Windows में एक छुपा फीचर मौजूद है जो आपकी पूरी Battery Report बना देता है।

Battery Report क्या है?

Battery Report एक HTML फ़ाइल होती है जिसमें आपकी बैटरी की सेहत, उसकी असली क्षमता और पिछले कई दिनों का उपयोग रिकॉर्ड दिखता है। इससे पता चलता है कि आपकी बैटरी पहले जितनी चार्ज पकड़ती थी, अब उतनी पकड़ रही है या नहीं।

Battery Report कैसे बनाएं?

Windows में इसे बनाना बहुत आसान है:
1. Start Menu में जाएं और CMD सर्च करें।
2. Command Prompt को Run as administrator में खोलें। यह टाइप करें:

powercfg /batteryreport

एंटर दबाते ही रिपोर्ट आपकी User फ़ोल्डर में सेव हो जाएगी।
4. उस HTML फ़ाइल को ब्राउज़र में खोलकर रिपोर्ट देखें।

रिपोर्ट में क्या मिलता है?

Battery Report में कई तरह की ज़रूरी जानकारी मिलती है:

1. Design Capacity vs Full Charge Capacity

इससे पता चलता है कि आपकी बैटरी की असली क्षमता कितनी बची है। अगर Full Charge Capacity कम हो रही है, तो बैटरी कमजोर हो रही है।

2. Recent Usage

यह दिखाता है कि आप लैपटॉप को बैटरी पर कब-कब चलाते हैं और कितनी देर चलता है।

Battery Report

3. Capacity History

यह बताता है कि बैटरी समय के साथ कितनी गिर रही है।

4. Estimated Battery Life

इससे आप जान सकते हैं कि बैटरी अब असल में कितनी देर चल पाने में सक्षम है।

सही बैटरी टेस्ट कैसे करें?

अगर आप बिल्कुल सटीक टेस्ट चाहते हैं:
• लैपटॉप को 100% चार्ज करें
• Sleep और Screen Off बंद कर दें
• वीडियो चलने दें या सामान्य उपयोग करें
• बैटरी खत्म होने के बाद दोबारा रिपोर्ट बनाएं

इससे वास्तविक बैटरी लाइफ पता चलती है।

Battery Report क्यों ज़रूरी होता है?

बैटरी रिपोर्ट आपके लैपटॉप की असली स्थिति बताती है। इससे आप आसानी से जान पाते हैं कि बैटरी की सेहत कितनी गिर रही है और कब इसे बदलने की ज़रूरत पड़ सकती है। रिपोर्ट में यह भी साफ दिखता है कि आपका लैपटॉप एक बार चार्ज होने पर वास्तव में कितना चलता है, यानि असली बैटरी लाइफ क्या है।

अगर आपका लैपटॉप अचानक बंद हो जाता है या बैटरी जल्दी खत्म होती है, तो बैटरी रिपोर्ट ऐसे कारणों को पकड़ने में मदद करती है। कुल मिलाकर, यह एक तरह का हेल्थ-चेक है जो लैपटॉप की बैटरी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी साफ-साफ दिखा देता है।

यह भी पढ़ें: क्या Fast Charging से फोन की बैटरी जल्दी खराब होती है? जानिए पूरी सच्चाई

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment