अगर आप नया Airtel Broadband या AirFiber कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Airtel ने नए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने पर ₹1,000 तक का डिस्काउंट/कैशबैक दिया जा रहा है। तो चलिए ऑफर से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं….
क्या है Airtel का नया ब्रॉडबैंड ऑफर
Airtel के इस ऑफर में नए ब्रॉडबैंड कस्टमर्स को शुरुआत में एक एडवांस अमाउंट जमा करना होता है। इसके बदले कंपनी ग्राहकों को आने वाले बिलों में ₹1,000 का फायदा देती है। यह फायदा सीधे कैश के रूप में नहीं, बल्कि बिल डिस्काउंट के तौर पर मिलता है।
कैसे मिलेगा ₹1,000 का फायदा
नया कनेक्शन लेते समय ग्राहक को लगभग ₹1,500 (GST सहित) का एडवां पेमेंट करना होता है। यह रकम बाद में आपके मासिक बिल में एडजस्ट हो जाती है।
इसके अलावा Airtel की ओर से ₹1,000 के कैशबैक वाउचर दिए जाते हैं, जो आमतौर पर 10 महीनों तक हर बिल पर ₹100 के हिसाब से लागू होते हैं।
किन कनेक्शन पर लागू है ऑफर
यह ऑफर केवल नए Airtel Broadband, Fiber और AirFiber कनेक्शन पर लागू है। पुराने ग्राहकों को इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। कंपनी कनेक्शन के साथ राउटर भी देती है, लेकिन यह Airtel की प्रॉपर्टी होती है, जिसे कनेक्शन बंद करने पर वापस करना पड़ता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
• ऑफर सिर्फ नए ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है
• कैशबैक सीधा खाते में नहीं, बल्कि बिल में एडजस्ट होगा
• कुछ प्लान्स पर इंस्टॉलेशन या राउटर चार्ज माफ हो सकता है
• सभी फायदे प्लान और लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं
Airtel Broadband कैसे करें बुक
आप Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट या Airtel Thanks ऐप के जरिए नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन बुक कर सकते हैं। बुकिंग के समय उपलब्ध प्लान्स और ऑफर की पूरी जानकारी मिल जाती है।
मेरी राय
अगर आप नया ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Airtel का यह ऑफर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ₹1,000 तक के बिल डिस्काउंट के साथ तेज इंटरनेट स्पीड और भरोसेमंद नेटवर्क के साथ यह एक शानदार डील है।
यह भी पढ़ें: Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी से शुरू होगी बड़ी सेल, स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी छूट













