---Advertisement---

अब आएगा सस्ता MacBook! Apple की बड़ी प्लानिंग लीक

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Macbook Cheap Price Launch इमेज क्रेडिट - TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Apple लंबे समय से प्रीमियम सेगमेंट में अपना बोल्ड स्टाइल और हाई-परफॉर्मेंस लैपटॉप यानि MacBook बेचता रहा है। लेकिन अब कंपनी अपने सबसे सस्ते MacBook पर काम कर रही है, जो आम यूज़र्स और छात्रों के बजट में फिट बैठ सकता है।

सबसे सस्ते MacBook की योजना

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple एक बजट-फ्रेंडली MacBook लॉन्च करने की योजना बना रहा है जिसे कंपनी की मौजूदा MacBook Air से भी सस्ता पेश किया जा सकता है। कंपनी इससे मुख्य रूप से उन यूजर्स को टैप करना चाहती है जो iPhone इस्तेमाल करते हैं लेकिन Mac खरीदने पर भारी खर्चा नहीं कर सकते।

इस नए MacBook में क्या होगा?

12.9 इंच डिस्प्ले के साथ थोड़ा छोटा और पोर्टेबल डिज़ाइन होगा। इसमें iPhone-जैसा A-चिपसेट (A18 Pro) होगा। यह Apple के पोर्टेबल चिप का इस्तेमाल करेगा, जिससे लागत कम होगी। वाइब्रेंट रंग विकल्प जैसे- येलो, ब्लू और पिंक जैसे आकर्षक रंग मिलने की उम्मीद है।

लॉन्च टाइमलाइन

इस सस्ते MacBook के 2026 की शुरुआत तक लॉन्च होने की प्रबल संभावना है। Apple ने अभी तक ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन टेस्टिंग और प्रोडक्शन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है।

कीमत कितनी होगी?

रिपोर्ट के अनुसार, यह MacBook ग्लोबली लगभग $599 – $699 की रेंज में लॉन्च हो सकता है। भारत में यह लगभग ₹60,000 से ₹80,000 के बीच उपलब्ध हो सकता है।जो कि अभी के एंट्री-लेवल MacBook Air की कीमत से कहीं सस्ता है।

Apple

बता दें, मौजूदा MacBook Air (M4) की कीमत लगभग ₹99,900 से शुरू होती है। ऐसे में नए बजट MacBook लगभग ₹60,000 से शुरू होने की उम्मीद है।

बजट-MacBook क्यों खास?

इस नई मशीन से Apple के लिए कई फायदे हो सकते हैं:

  • बड़ी यूज़र्स कस्टमर बेस: विंडोज-लैपटॉप और Chromebook यूज़र्स को अपने इकोसिस्टम में लाना।
  • छात्रों के लिए बेहतर विकल्प: हल्का, पोर्टेबल और किफायती लैपटॉप।
  • iPhone यूज़र्स को Mac तक जोड़ने में मदद करेगा।

क्या उम्मीद कर सकते हैं?

• हल्का वजन और बेहतर बैटरी
• रोज़मर्रा के कामों के लिए पर्याप्त परफॉर्मेंस
• रोज़मर्रा की प्रोडक्टिविटी के लिए प्रीमियम डिज़ाइन
• आसान सीखने वाली MacOS सॉफ्टवेयर लाइफस्टाइल इंटरफेस

क्या यह Apple की सोच बदल सकता है?

Apple अक्सर प्रीमियम सेगमेंट पर केंद्रित रहा है, लेकिन इस कदम से कंपनी कम कीमत वाले लैपटॉप मार्केट में भी अपना स्थान बना सकती है। यह खासतौर पर भारत और अन्य उभरते बाजारों के लिए बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: ₹9,999 में Chromebook? Lenovo की फ्लिपकार्ट मेगा सेल!

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment