LG Electronics ने CES 2026 से पहले अपनी नई LG Gram 2026 लैपटॉप सीरीज को पेश कर दिया है। इस बार कंपनी का फोकस अल्ट्रा-लाइट डिज़ाइन के साथ हाई-परफॉर्मेंस पर है। LG का दावा है कि यह दुनिया का सबसे हल्का 17-इंच RTX ग्राफिक्स वाला लैपटॉप है।
नया Aerominum मटीरियल, हल्का भी और मजबूत भी
LG ने अपनी नई Gram सीरीज में Aerominum Alloy का इस्तेमाल किया है। यह मैग्नीशियम और एल्युमिनियम का खास मिश्रण है, जो पुराने मटीरियल की तुलना में ज्यादा हल्का और मजबूत बताया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक यह नया मटीरियल 35% ज्यादा स्क्रैच-रेजिस्टेंट है और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती भी देता है।
LG Gram Pro 17 की खासियतें
LG Gram Pro 17 इस सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें 17 इंच का WQXGA (2560×1600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में NVIDIA GeForce RTX 5050 GPU और 8GB GDDR7 ग्राफिक्स मेमोरी मिलती है, जो वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स डिजाइन और हाई-एंड टास्क के लिए है। ख़ास बात यह है कि इतने बड़े डिस्प्ले और RTX GPU के बावजूद इसका वजन बेहद कम रखा गया है।
16 इंच LG Gram Pro भी हुआ पेश
LG ने 16 इंच डिस्प्ले वाला LG Gram Pro 16 मॉडल भी लॉन्च किया है। इसमें WQXGA+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो बेहतर कलर और ब्राइटनेस ऑफर करता है।
यह लैपटॉप Intel के लेटेस्ट Core Ultra प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें डुअल AI सपोर्ट मिलता है, यानि ऑन-डिवाइस AI और क्लाउड-आधारित AI दोनों का फायदा मिलेगा।
AI फीचर्स से होगा स्मार्ट एक्सपीरियंस
LG Gram 2026 सीरीज में AI फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। यूजर्स बिना इंटरनेट के भी AI-आधारित टास्क जैसे डॉक्यूमेंट समरी, ट्रांसलेशन और स्मार्ट सर्च कर सकेंगे। इसके अलावा Microsoft Copilot+ PC फीचर्स का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स
नई Gram सीरीज में स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे मोबाइल और दूसरे डिवाइस के साथ फाइल शेयर करना आसान होगा। LG ThinQ के जरिए रिमोट लॉक और डेटा सिक्योरिटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे लैपटॉप ज्यादा सुरक्षित रहता है।
कीमत और उपलब्धता
LG ने फिलहाल LG Gram 2026 सीरीज की कीमत और भारत में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gram Pro 17 को सबसे पहले नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा और बाद में दूसरे बाजारों में उतारा जा सकता है।
मेरी राय
LG Gram 2026 सीरीज उन यूजर्स के लिए है जो हल्का, पावरफुल और AI-फ्यूचर रेडी लैपटॉप चाहते हैं।
दुनिया का सबसे हल्का 17 इंच RTX लैपटॉप, नया Aerominum मटीरियल और AI फीचर्स इसे प्रीमियम कैटेगरी में खास बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: ₹15,000 से कम कीमत में OnePlus Pad Lite: 11 इंच डिस्प्ले और दमदार बैटरी













