Redmi एक बार फिर अपने यूजर्स को खुश करने के लिए भारत में अपना बजट फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च कर दिया है जिसका नाम Redmi Pad 2 है। यह एक बेहतरीन टैबलेट है। इसमें आपको कई तगड़े फीचर मिलने वाले हैं। इस टैबलेट में आपको 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन मिल जाएगी साथ ही 9000 mAh की दमदार बैटरी बैकअप।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस टैबलेट की कीमत ₹14000 से भी कम है। और इस टैबलेट की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को गूगल gemini AI का बेस्ट फीचर्स मिलेगा। इसी के साथ यह Redmi Pad 2 टैबलेट Xiaom पेन को सपोर्ट करेगा।
Redmi Pad 2 Price
Redmi Pad 2 टैबलेट आपको 3 वेरिएंट में मिल जाएगा। जो कि 4GB RAM + 128GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुरुवाती वेरिएंट में आपको केवल वाईफाई मिलेगा। बाकी के जो वेरिएंट हैं उनमें आपको WiFi के साथ 4G सपोर्ट भी मिलेगा। बात की जाए कीमत कि तो जो शुरुवाती वेरिएंट हैं उसका मूल्य मात्र 13,999 रुपए हैं।
वेरिएंट | कीमत (INR) |
---|---|
4GB RAM + 128GB (Wi-Fi) | ₹13,999 |
6GB RAM + 128GB (Wi-Fi + 4G) | ₹15,999 |
8GB RAM + 256GB (Wi-Fi + 4G) | ₹17,999 |

वहीं अन्य बाकी दो वेरिएंट हैं उसका मूल्य 15,999 रुपए और 17,999 रुपए है। टैबलेट में आपको दो कलर ऑप्शन मिलेंगे जो Graphite Gray और Mint Green है।
जानकारी के अनुसार यह टैबलेट 24 जून को दिन में 12:00 दोपहर को ई कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा Xiaomi के स्टोर और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर लॉन्च किया जाएगा जहां से आप इसे आसानी से खरीद पाएंगे। खास बात यह है कि इसे खरीदने पर आपको बैंक की तरफ से ₹1000 का डिस्काउंट दिया जाएगा।
Redmi Pad 2 Features
Redmi Pad 2 टैबलेट में आपको 11 इंच के बड़े 2.5K रेजलूशन वाले डिस्प्ले मिल जाएंगे। इसी के साथ इसमें LCD डिस्प्ले का प्रयोग किया गया है। इसमें आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। टैबलेट की पीक ब्राइटनेस की बात करें तो वह आपको 600 निट्स मिलेगा। टैबलेट की डिस्प्ले में आपको टच टेक्नोलॉजी भी मिलेगी जिसकी वजह से आप गिले हाथों से भी टैब को आसानी से चला पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 11-इंच 2.5K 10-बिट LCD, 90Hz रिफ्रेश रेट, 600 निट्स ब्राइटनेस, वेट टच सपोर्ट |
प्रोसेसर | MediaTek Helio G100 Ultra |
रैम और स्टोरेज | 4GB / 6GB / 8GB RAM, 128GB / 256GB स्टोरेज |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 बेस्ड HyperOS 2 |
कैमरा | 8MP रियर, 5MP फ्रंट |
स्पीकर | क्वाड स्पीकर + Dolby Atmos |
बैटरी | 9,000mAh, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
नेटवर्क ऑप्शन | Wi-Fi और 4G दोनों वेरिएंट्स उपलब्ध |
वजन | 510 ग्राम |
स्टाइलस सपोर्ट | पेन सपोर्ट (अलग से खरीदना होगा) |
Redmi Pad 2 में तगड़ा प्रोफेसर का इस्तमाल किया गया है। जो मीडियाटेक का Helio G100 अल्ट्रा प्रोसेसर है। इसमें आपको 8GB रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज मिल जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह टैबलेट वाई-फाई और 4G नेटवर्क वाले ऑप्शन में आता है। Redmi Pad 2 एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो HyperOS 2 पर काम करता है।
इस टैबलेट में आपको शानदार कैमरा मिल जाएगा जिसमें आपको आठ मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 5 मेगापिक्सल का आपको कैमरा दिया जाएगा और यह टैबलेट क्वाड स्पीकर सिस्टम और डॉल्वी एटमस के साथ मार्केट में उब्लब्ध होगा।
इसमें आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 18 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। बात की जाए टैबलेट के वचन की तो वह 510 ग्राम है और इसमें आपको पेन का भी सपोर्ट मिलेगा। इस पेन को आप अलग से खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Asus ROG Ally X और Xbox Ally X: भारत में गेमिंग का नया क्रांतिकारी अनुभव