Lava ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G मार्केट में पेश कर दिया है। Bold N2 Pro 4G में आपको 6.67 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल जाएगा। Bold N2 Pro 4G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है। आइए Lava Bold N2 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lava Bold N2 Pro Price
बात करें बैंक कीमत की तो Lava Bold N2 Pro की प्राइस 7,999 रुपये है। Bold N2 Pro की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 6 अप्रैल, 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह फोन Aurora Gold और Eclipse Gray कलर में उपलब्ध होगा।
Lava Bold N2 Pro Specifications

Lava Bold N2 Pro में आपको 6.67 इंच की LCD नॉच डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Bold N2 Pro 4G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग मिली हुई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कंपनी 1 ऑपरेटिंग सिस्टम अपग्रेड और 2 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
चलिए अब बात करते हैं कैमरा सेटअप की तो Bold N2 Pro 4G स्मार्टफोन के रियर में यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा मिलेगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इतना ही नहीं, इस फोन में 4GB+4GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज भी देखने को मिल जाएगा। इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट इत्यादि भी शामिल है। एमपी कॉलिंग फीचर्स के तहत इस फोन में कॉन्फ्रेंस कॉल, एनोनमस और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग दिया गया है। आफ्टर सेल्स सर्विस के तौर पर घर पर फ्री सर्विस मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Blackview Xplore 1 ने सबको चौंकाया! नेटवर्क नहीं फिर भी कॉलिंग, 20000mAh बैटरी और 16GB RAM














