Redmi ने भारतीय बाजार में अपना नया Redmi Pad 2 Pro 5G टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बड़े डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट या वर्क के लिए यह डिवाइस आपके लिए एक मजबूत ऑप्शन हो सकता है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की पहली सेल कब और कहां?
Redmi Pad 2 Pro 5G की पहली सेल 12 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। इसे आप Amazon और Xiaomi के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। टैबलेट दो कलर ऑप्शन – ग्रे और सिल्वर में उपलब्ध है।
Redmi Pad 2 Pro 5G की कीमत
Redmi ने इस टैबलेट को अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिनकी कीमत इस प्रकार है: 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi) की कीमत ₹22,999 है। 8GB RAM + 128GB स्टोरेज (Wi-Fi + 5G) वाले वैरिएंट की क़ीमत ₹25,999 है। वही, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज (Wi-Fi + 5G) को ₹27,999 में खरीदा जा सकता है।
बैंक ऑफर से सस्ता मिलेगा टैबलेट
कंपनी पहली सेल के दौरान बैंक ऑफर भी दे रही है। SBI, ICICI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। ऑफर के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत और भी कम हो जाएगी।
डिस्प्ले और डिजाइन
Redmi Pad 2 Pro 5G में 12.1 इंच का 2.5K डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1600 पिक्सल है। टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट मिलता है, जिससे वीडियो देखने और गेम खेलने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है। इसका डिजाइन स्लिम है और वजन करीब 610 ग्राम है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें Android 15 आधारित HyperOS 2 दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 5 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Redmi Pad 2 Pro 5G में पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। टैबलेट से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
बैटरी और चार्जिंग
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 12,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
क्यों खरीदें Redmi Pad 2 Pro 5G?
अगर आप एक ऐसा टैबलेट चाहते हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, 5G सपोर्ट और लंबे समय तक अपडेट मिलें, तो Redmi Pad 2 Pro 5G एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। पहली सेल के बैंक ऑफर इसे एक अच्छी डील बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo Pad 5 भारत में लॉन्च, 10050mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार टैबलेट एक्सपीरियंस












