---Advertisement---

TCL Note A1 NxtPaper टैबलेट लॉन्च, आंखों की सुरक्षा के साथ मिलेगा दमदार अनुभव

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
TCL Note A1 NxtPaper

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

TCL ने अपना नया टैबलेट TCL Note A1 NxtPaper लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट खासतौर पर लंबे समय तक स्क्रीन पर पढ़ाई, नोट्स या क्रिएटिव काम के लिए हैं। इसमें कंपनी की खास NxtPaper टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आंखों पर पड़ने वाले असर को काफी हद तक कम करती है।

NxtPaper डिस्प्ले देगा आंखों को आराम

TCL Note A1 NxtPaper टैबलेट में 11.5 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2200×1440 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और विजुअल्स स्मूद नजर आते हैं।
इसके अलावा यह डिस्प्ले TÜV सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें ब्लू लाइट काफी कम होती है, जिससे आंखों में जलन या थकान नहीं होती।

स्टाइलस और AI फीचर्स से मिलेगा पेपर जैसा फील

इस टैबलेट में T-Pen Pro स्टाइलस का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें 8,192 प्रेशर लेवल मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि इसकी लेटेंसी बहुत कम है, जिससे लिखते समय बिल्कुल पेपर जैसा अनुभव मिलता है।
इसके साथ ही टैबलेट में AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें हैंडराइटिंग को टेक्स्ट में बदलना, ऑटो ट्रांसक्रिप्शन, ट्रांसलेशन और नोट्स का AI सारांश शामिल है।

परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर

TCL Note A1 NxtPaper टैबलेट में MediaTek G100 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग और स्टोरेज की कोई परेशानी नहीं होगी। यह टैबलेट पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग्स और डेली यूज़ के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

TCL Note A1 NxtPaper

कैमरा और ऑडियो क्वालिटी

फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स और 8 माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो रिकॉर्डिंग और कॉलिंग में मदद करते हैं।

8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

TCL Note A1 NxtPaper में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट, Bluetooth 5.3 और Pogo Pin सपोर्ट दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

TCL Note A1 NxtPaper टैबलेट को फिलहाल Kickstarter प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। इसकी शुरुआती कीमत करीब $419 (लगभग 37,000 रुपये) रखी गई है। वहीं बाद में इसकी कीमत बढ़कर लगभग $549 हो सकती है। टैबलेट की डिलीवरी आने वाले महीनों में शुरू होने की उम्मीद है।

किसके लिए है यह टैबलेट?

यह टैबलेट खासतौर पर स्टूडेंट्स, राइटर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जिन्हें आंखों की सुरक्षा के साथ लंबे समय तक काम करना होता है।

यह भी पढ़ें: Oppo Pad 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर पहली झलक सामने आई

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment