चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Huawei का Huawei Mate 80 Pro स्मार्टफोन को बहुत जल्द इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया जाएगा। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया था। Huawei Mate 80 Pro के रियर में नया डुअल स्पेस रिंग डिजाइन है। इसमें बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Huawei ने इस स्मार्टफोन के डुअल स्पेस रिंग डिजाइन को भी दिखाया है। यह Huawei Mate 80 Pro के चाइनीज वेरिएंट के बिल्कुल समान है। इस स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल पर Huawei की XMAGE ब्रांडिंग दी गई है। Huawei Mate 80 Pro को डॉन गोल्ड कलर में दिखाया गया है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले स्लिम बेजेल्स के साथ है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए पिल शेप वाला कटआउट दिया गया है।
कब होगा लॉन्च?
Huawei ने यह भी बताया है कि इस स्मार्टफोन को स्पेन के मैड्रिड में 26 फरवरी को होने वाले Innovative Product Launch इवेंट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा इस इवेंट में Huawei Watch GT Runner 2 और अपग्रेडेड गोल्ड मोड के साथ Huawei Watch Ultimate 2 सहित कुछ कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश कर सकती है।
Huawei Mate 80 Pro फीचर्स
चीन में लॉन्च की गई Huawei Mate 80 Pro में 6.75 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। वहीं, इसके डिस्प्ले के लिए Kunlun Glass प्रोटेक्शन का भी प्रयोग किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है।

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल RYYB प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 48 मेगापिक्सल मैक्रो टेलीफोटो कैमरा मिल जाएगा। जबकि इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D डेप्थ-सेंसिंग कैमरा है।
Huawei Mate 80 कितनी हुई बिक्री ?
आप सभी को बता दें कि, Huawei Mate 80 सीरीज को चीन में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन सीरीज के चीन में लॉन्च के दो सप्ताह में ही बिक्री 7.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा हुई थी। कंपनी को इस सीरीज के विशेषतौर प्रीमियम मॉडल्स के लिए अधिक डिमांड मिल रही है। देखा जाए तो, इस स्मार्टफोन सीरीज में Huawei Mate 80, Huawei Mate 80 Pro, Huawei Mate 80 Pro Max और Huawei Mate 80 RS Master Edition को शामिल किया गया हैं। चीन में इन स्मार्टफोन्स की डिमांड Apple की iPhone 17 सीरीज से भी ज्यादा रही है।
लेखक की राय
- Huawei Mate 80 Pro डिजाइन और कैमरा इनोवेशन के मामले में दमदार नजर आता है।
- प्रीमियम फीचर्स इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं।
- अगर इंटरनेशनल कीमत संतुलित रही, तो यह iPhone और Samsung को कड़ी टक्कर दे सकता है।
- अब सबकी नजर इसके ग्लोबल लॉन्च और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर रहेगी।
यह भी पढ़ें: Oppo K13 Turbo अब ₹4,000 सस्ते! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला फोन भी है शामिल














