वीवो के स्मार्टफोन पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo V50 5G स्मार्टफोन को फरवरी में Croma से 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में अपना बना सकते हैं। वहीं इस फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्केट में पेश गया किया था। अब वीवो के इस फोन पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Vivo V50 5G स्मार्टफोन की खासियत के बारे में बात करें तो इसमें 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 50MP डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। यहां हम आपको वीवो के इस फोन पर मिल रही डील और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo V50 5G डील डिटेल्स
Vivo V50 5G स्मार्टफोन क्रोमा पर 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था। क्रोमा से इस फोन को EMI ऑप्शन में 1412 रुपये प्रतिमाह में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही SBI, Yes Bank, HSBC और कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2500 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Vivo V50 5G क्रोमा लिस्टिंग प्राइस
8GB+128GB – 29,999 रुपये
8GB+256GB – 33,999 रुपये
12GB+512GB – 37,999 रुपये
Vivo V50 की खूबियां
Vivo V50 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.77-इंच का AMOLED पैनल डिस्प्ले देखने को मिल जाएगा। जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 4,500 निट्स की है, जो आउटडोर में भी बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। वीवो का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध है। फोन को 12GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज भी दिया गया है। फोन को कंपनी ने 6000 mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है।

Vivo V50 कंपनी का कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन है, जिसमें कंपनी 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप दी है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा लेंस भी मौजूद है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
लेखक की राय
Vivo V50 5G इस समय मिड-रेंज सेगमेंट में एक आकर्षक डील बन चुका है, खासकर 5,000 रुपये की सीधी छूट के बाद। Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग इसे परफॉर्मेंस और स्पीड के लिहाज़ से मजबूत बनाते हैं। 50MP ट्रिपल कैमरा (डुअल रियर + फ्रंट) सेटअप इसे कंटेंट क्रिएटर्स और सेल्फी लवर्स के लिए खास बनाता है। अगर आप 30 हजार के बजट में प्रीमियम डिजाइन, दमदार बैटरी और कैमरा चाहते हैं, तो यह फोन एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 और iPhone 16 समेत ढेरों Apple प्रोडक्ट्स मिल रहे हैं सस्ते, Flipkart-Amazon नहीं…यहां हैं डील्स














