Samsung Galaxy Z Fold 7 बहुत जल्द मार्केट में पेश होने वाला है। इस फोन को लेकर यही उम्मीद है कि यह फोन जुलाई की शुरुवात में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy Z Fold 7 को लेकर सबसे बड़ी बात यह है कि यह फोन लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गया। जिसे लेकर लोगों के मन में उत्साह बढ़ गया है।लीक होने के बाद इस फोन के बारे में सब कुछ पता चल गया है। चलिए जानते हैं Samsung Galaxy Z Fold 7 के बारे में …
वीडियो चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया शेयर
Galaxy Z Fold 7 फोन ऑनलाइन लीक हो गया है। यह वीडियो चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर किया गया है। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, जो फोटो लीक हुआ है जिससे देखकर यह पता चल रहा है कि यह फोन पुराने वर्जन से मिलता जुलता है। इस फोन में भी आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। वहीं देखने पर ऐसा लग रहा है कि यह फोन का डमी है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 फीचर
Samsung Galaxy Z Fold 7 इस फोन की फोटो देखकर यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि, इसमें आपको 200MP का कैमरा मिल जाएगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि, Samsung Galaxy Z Fold 6 का फोन जब आया था तब उसमें 50MP का कैमरा देखने को मिला था।
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| मुख्य कैमरा | 200MP (संभावित), ISOCELL सेंसर, बड़ा कैमरा आइलैंड |
| डाइमेंशन (अनफोल्डेड) | 158.4 x 143.1 x 3.9mm (Oppo Find N5 से पतला) |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Gen 3 “Elite” (कुछ मार्केट्स में Exynos 2500) |
| रैम और स्टोरेज | 12GB RAM (स्टोरेज वेरिएंट्स की पुष्टि नहीं) |
| बैटरी | 4400mAh बैटरी |
| डिस्प्ले फीचर्स | पतले बेज़ल, फोल्डेबल इनर स्क्रीन |
| कैमरा डिज़ाइन | चौड़ा कैमरा आइलैंड, नीचे की ओर फ्लैश प्लेसमेंट |
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, इस फोन में 200MP सेंसर 1/1.3 इंच का है। लीक हुई वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि कैमरा का आइलैंड काफी चौड़ा नजर आ रहा है। इस फोन में जो सबसे अलग नजर आ रहा है वो फ्लैश है क्योंकि की फ्लैश नीचे की ओर प्लेस किया गया है। जिसे देखकर यह पता चल रहा है कि कैमरा का सेंसर काफी बड़ा हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन में शानदार प्रोसेसर
Samsung Galaxy Z Fold 7 में काफी शानदार फीचर्स देखेने को मिल रहे हैं। क्योंकि, यह फोन अनफोल्डेड है और इसमें 158.4 x 143.1 x 3.9mm डाइमेंशन देखने को मिल रहा है। यह फोन Oppo Find N5 से काफी पतला है। क्योंकि इस फोन की मोटाई 3.9mm है। इस Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन में आपको शानदार प्रोसेसर देखने को मिलेगा। इसके साथ Galaxy Z Fold 7 फोन में आपको 12 GB का रैम देखने को मिलेगा। इसके साथ आपको 4400mAh भी दी जाएगी। ऐसी जानकारी मिली है कि, इसके अंदर का डिसप्ले पर बेजल्स और भी पतले हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Google I/O 2025: अब Google Meet पर लाइव ट्रांसलेशन, स्पेनिश में भी करें बात













