---Advertisement---

Google I/O 2025: अब Google Meet पर लाइव ट्रांसलेशन, स्पेनिश में भी करें बात

By Priti Yadav

Updated On:

Follow Us
Now live translation on Google Meet, talk in Spanish too

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google I/O 2025 इवेंट की बात कि जाए तो बहुत ही शानदार रहा साथ ही सबको इस इवेंट का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि इस कार्यक्रम में ऐसे बहुत से टूल्स लॉन्च होने वाले थे। जो यूजर्स के लिए बहुत काम के थे। वहीं दूसरी और इस इवेंट में सबका ध्यान AI और Gemini AI पर टीका रहा। जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कई बड़े योजनाओं का ऐलान किया गया।

रिपोर्ट से पता चला कि सबसे धुंआधार फीचर google meet रहा। जिसके पीछे की बड़ी वजह यह है कि अब ये रियल टाइम पर वॉयस को आसानी से ट्रांसलेट कर देगा। ऐसा होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी। और वे अपनी बात को आसानी से एक दूसरे के बीच रख सकेंगे।

Google के CEO सुंदर पिचाई ने दिखाया डेमो

इस टूल्स को लेकर Google के CEO सुंदर पिचाई ने इस फीचर का इस्तमाल करके लोगों को बताया कि अब ये केवल स्क्रीन पर टाइटल और सबटाइटल नहीं दिखाएगा। अब ये आवाज को दूसरी भाषा में बदल देगा। जिससे बातों को समझने में काफी आसानी होगी।

पिचाई ने यह भी बताया कि ट्रांसलेट ऐसा होगा जिसमें एक्सप्रेशन, आवाज की टोन सब कुछ परफेक्ट रहेगा। जिससे सुनने वाले को अजीब न लगे। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आप देख सकते है कि वक्ता के भाव को कैसे ट्रांसलेट कर रहा है। जो पूरी तरह से मेल खाता है।

GEMINI AI का सबसे बड़ा हाथ

इस नामुमकिन चीज की संभव करने में GEMINI AI का सबसे बड़ा हाथ है। मतलब कि इसमें किसी आवाज को ऐसा बदला जाता है जिससे वक्ता को यह बिल्कुल भी न लगे कि यह किसी ट्रांसलेटर की आवाज है। जिससे दोनों लोगों को एक नैचुरल आवाज लगे।

और उनकी बात आसानी से आगे बढ़ती रहे। पिचाई ने इस वीडियो को दिखाते हुए बताया कि कैसे अंग्रेजी बोलने वाला व्यक्ति और दूसरा जो स्पेनिश यूजर्स है जो Google Meet पर बिना किसी रुकावट के आसानी से बात कर रहे हैं।

कब होगा लॉन्च?

अब आप सोच रहे होंगे कि इन टूल्स का प्रयोग कौन कौन कर सकता है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि,फिलहाल यह सुविधा अभी केवल बीटा वर्ज़न के रूप में Google AI Pro और Ultra प्लान वाले उपभोक्ताओं को दिया जाएगा। अभी यह स्टार्टिंग में केवल स्पेनिश और अंग्रेजी को ट्रांसलेट करने में सपोर्ट करेगा। Google ने वर्कस्पेस बिज़नेस यूज़र्स को लेकर भी बताया कि इसका जल्द ही ट्रायल किया जाएगा।

इसे साल के अंत में शुरू किया जाएगा। इसके साथ Gmail में भी जल्द ही एक नया AI फीचर जोड़ा जाएगा।। जिससे इसका भी काम आसान और जल्दी हो जाएगा।

यह भी पढ़े: Google: 10 साल में पहली बार बदला Google का Logo, आखिर क्या है वजह?

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment