---Advertisement---

AI Impact Summit 2026: भारत का पहला ग्लोबल AI सम्मेलन आज से शुरू, जानें रजिस्ट्रेशन और पूरा शेड्यूल

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
AI Impact Summit 2026

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

भारत का पहला ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन AI Impact Summit 2026 आज से स्टार्ट हो चुका है। इतना ही नहीं, ये (AI Impact Summit 2026) सम्मेलन 5 दिन तक चलने वाला है और इस बड़े आयोजन में दुनियाभर की AI कंपनियां, अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी देखने को मिल सकती है।

हालांकि 16 से 20 फरवरी तक अलग-अलग सेशन, एक्सहिबिशन और पैनल चर्चाएं होंगी लेकिन मुख्य AI समिट 19 और 20 फरवरी को होगा। सम्मेलन में गूगल के सीईओ Sundar Pichai और ओपनएआई के सीईओ Sam Altman के शामिल होने की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा भी कई ग्लोबल टेक लीडर्स और पॉलिसी मेकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

AI Impact Summit 2026 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

अगर आप AI Impact Summit 2026 में बतौर डेलिगेट शामिल होना चाहते हैं तो आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

  • इसके लिए वेबसाइट लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी एंटर करें।
  • इसके बाद एक डिजिटल फोटो अपलोड करें।
  • अब ईमेल वेरिफिकेशन के लिए OTP प्रोसेस को पूरा करें।
  • बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।
  • सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन और एक QR कोड आ जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के लिए सुरक्षा कर्मी इसी QR कोड को स्कैन करेंगे।
  • ध्यान रहे कि 19 फरवरी को जब प्रधानमंत्री Narendra Modi उद्घाटन करेंगे, उस दिन कुछ सेशन में डेलिगेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी।

AI Impact Summit 2026 का पूरा शेड्यूल

16 फरवरी (सोमवार)

आज के दिन कीनोट संबोधन, पॉलिसी बेस्ड पैनल चर्चाएं और एक्सपर्ट राउंडटेबल्स आयोजित होंगे। इंडिया AI एक्सपो का उद्घाटन भी इसी दिन होगा।

17 फरवरी (मंगलवार)

दूसरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर गहन चर्चा होगी। सरकार स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों से जुड़े AI केसबुक लॉन्च करने वाली है।

18 फरवरी (बुधवार)

इसके बाद 18 फरवरी को रिसर्च और प्रैक्टिस पर फोकस किया जाएगा। रिसर्च सिम्पोजियम और इंडस्ट्री सेशन में ग्लोबल टेक लीडर्स, स्टार्टअप्स और सेक्टर एक्सपर्ट्स अपने समाधान पेश करने वाले हैं।

19 फरवरी (गुरुवार)

AI Impact Summit 2026

इस दिन AI समिट का उद्घाटन दिवस होगा। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके बाद ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स के साथ CEO राउंडटेबल आयोजित होगा, जिसमें जिम्मेदार और भविष्य उन्मुख AI पर बातचीत होगी।

20 फरवरी (शुक्रवार)

इस सम्मेलन के आखिरी दिन 20 फरवरी को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) के मेंबर्स की काउंसिल मीटिंग्स कि जाएगी।, जिनमें जिम्मेदार और समावेशी AI पर बहुपक्षीय सहयोग को और भी मजबूत करने पर बात की जाएगी।

AI की दौड़ में भारत कहां?

AI Impact Summit 2026 से पहले जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है कि,भारत भी अब तेजी से AI सेक्टर में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश का AI टैलेंट पूल 33% की दर से बढ़ रहा है और इंटरनेट उपयोगकर्ता 14.5 करोड़ हो चुके हैं। इस साल 69% कंपनियां AI में निवेश बढ़ाने की तैयारी में हैं। कंपनियों के रुझान भी AI को लेकर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। 80% कंपनियां उत्पादकता बढ़ाने के लिए AI को अपना रही हैं।

92% कंपनियां AI का इस्तेमाल कर रही हैं या करने की योजना बना रही हैं। इन आंकड़े से पता चलता है कि भारत न सिर्फ AI अपनाने में तेजी दिखा रहा है, बल्कि वैश्विक औसत से आगे निकलने वाला है।

लेखक की राय

  • यह (AI Impact Summit 2026) सम्मेलन भारत की तकनीकी क्षमता को वैश्विक मंच पर मजबूत पहचान दिलाने का अवसर है।
  • AI में बढ़ता निवेश और टैलेंट पूल देश के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।
  • जरूरी है कि विकास के साथ जिम्मेदार और नैतिक AI पर भी बराबर ध्यान दिया जाए।
  • अगर सही दिशा में कदम बढ़े, तो भारत AI नेतृत्व की दौड़ में अग्रणी बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Realme Narzo 80 Lite 4G: 6300mAh बैटरी वाला फोन 6200 से भी सस्ता

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment