भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने देशभर के सभी सर्किल में अपने पोस्टपेड प्लान्स के साथ 4G और 5G पर अनलिमिटेड डेट देने की घोषणा की है। यह बदलाव अब पैन-इंडिया लागू हो चुका है, यानी मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक सभी यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।
लेकिन यहाँ है 300GB लिमिट ट्विस्ट
हालांकि ऑफर को अनलिमिटे कहा जा रहा है, लेकिन इसमें एक फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लागू है। हर 30 दिन के बिलिंग साइकल में 300GB तक हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।300GB के बाद स्पीड कम की जा सकती है।
यानि सामान्य यूजर्स के लिए यह लगभग अनलिमिटेड जैसा अनुभव देगा, लेकिन भारी डेटा उपयोग करने वालों को लिमिट का ध्यान रखना होगा।
कितने से शुरू होते हैं प्लान?
Airtel के पोस्टपेड प्लान GST के बिना ₹449 प्रति माह से शुरू होते हैं।
इन प्लान्स में आमतौर पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोज़ाना SMS, 300GB FUP के साथ 4G/5G डेटा एक्सेस और कुछ प्लान्स में OTT बेनिफिट्स शामिल हैं।

इस कदम से Airtel अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो को और आकर्षक बनाना चाहती है।
मुकाबला: Jio और Vi क्या दे रहे हैं?
Reliance Jio
Jio के पोस्टपेड प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा का दावा है और कुछ प्लान्स में स्पष्ट डेटा कैप का जिक्र नहीं किया गया है। यही वजह है कि हेवी डेटा यूजर्स के लिए Jio एक मजबूत विकल्प माना जाता है।
Vodafone Idea (Vi)
Vi भी अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है, लेकिन 28 दिन के लिए 300GB FUP लिमिट के साथ है। साथ ही यह ऑफर अभी हर सर्किल में उपलब्ध नहीं है।
Airtel की रणनीति क्या है?
पोस्टपेड यूजर्स आमतौर पर कंपनी के लिए ज्यादा रेवेन्यू जनरेट करते हैं और लंबे समय तक जुड़े रहते हैं।
इसलिए यह कदम संभवतःप्रीपेड यूजर्स को पोस्टपेड में शिफ्ट करने, ARPU (Average Revenue Per User) बढ़ाने और प्रीमियम नेटवर्क इमेज मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
क्या यह सच में अनलिमिटेड है?
तकनीकी रूप से देखा जाए तो यह पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है, क्योंकि 300GB की FUP लिमिट लागू है।
लेकिन औसत यूजर के लिए 300GB डेटा काफी ज्यादा है और सामान्य इस्तेमाल में यह लगभग अनलिमिटेड जैसा ही अनुभव देगा।
अगर आप भारी डाउनलोडिंग, 4K स्ट्रीमिंग या हॉटस्पॉट का ज्यादा उपयोग करते हैं, तो 300GB की सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: Airtel ₹1099 Plan: सिर्फ ₹1099 में 300GB? Airtel ने कर दिया कमाल








