BSNL 499 OTT Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए ₹499 का नया OTT ऐड-ऑन प्लान पेश किया है। यह प्लान खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो मोबाइल रिचार्ज के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी पूरा मज़ा उठाना चाहते हैं। इस प्लान के जरिए यूज़र्स को एक साथ कई पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा।
90 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा प्रीमियम कंटेंट
BSNL 499 OTT Plan की वैधता 90 दिन यानी तीन महीने है। इस दौरान ग्राहक JioHotstar, SonyLIV और Zee5 जैसे प्लेटफॉर्म्स का कंटेंट स्ट्रीम कर सकेंगे। क्रिकेट फैंस के लिए यह ऑफर खास बन जाता है क्योंकि JioHotstar पर IPL 2026 और T20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के लाइव मैच देखने का मौका मिलेगा। वहीं SonyLIV और Zee5 पर वेब सीरीज़, फिल्में और अन्य एंटरटेनमेंट कंटेंट भी उपलब्ध रहेगा।
मौजूदा BSNL प्लान के साथ कर सकते हैं एक्टिवेट
यह ₹499 का पैक एक ऐड-ऑन प्लान है, यानी इसे किसी मौजूदा BSNL रिचार्ज के साथ जोड़ा जा सकता है। यूज़र्स को अलग से कोई नया बेस प्लान लेने की जरूरत नहीं है। इससे BSNL ग्राहकों को कम कीमत में मल्टी-OTT एक्सेस का फायदा मिलेगा।

किसके लिए है यह प्लान फायदेमंद?
अगर आप क्रिकेट मैचों के साथ-साथ लेटेस्ट वेब सीरीज़ और फिल्मों का आनंद लेना चाहते हैं, तो BSNL 499 OTT Plan एक किफायती विकल्प साबित हो सकता है। एक ही रिचार्ज में कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन मिलने के चलते यह एक वैल्यू-फॉर-मनी ऑफर बन जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Airtel 399 Plan: T20 World Cup 2026 फ्री देखने का तरीका! Airtel यूज़र्स जरूर देखें










