सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) अपने ग्राहकों को नए साल में बड़ा फायदा दे रही है। कंपनी ने अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर अतिरिक्त डेली डेटा देने की घोषणा की है। खास बात यह है कि यह ऑफर बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दिया जा रहा है, लेकिन इसकी वैधता सीमित समय के लिए है।
31 जनवरी तक वैलिड है BSNL का यह ऑफर
BSNL की यह खास पेशकश 31 जनवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी। इस तारीख के बाद यूजर्स को फिर से पुराने डेटा बेनिफिट्स के साथ ही प्लान मिलेगा। ऐसे में अगर आप BSNL यूजर हैं, तो यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
₹225 वाला BSNL प्लान: अब मिलेगा ज्यादा डेटा
BSNL के ₹225 प्रीपेड प्लान में अब यूजर्स को रोजाना ज्यादा डेटा दिया जा रहा है। पहले जहां इस प्लान में 2.5GB डेली डेटा मिलता था, वहीं ऑफर के तहत अब 3GB प्रतिदिन डेटा दिया जा रहा है।
इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS का लाभ भी मिलता है।
₹347 प्लान में बढ़ा डेली डेटा बेनिफिट
₹347 के प्रीपेड प्लान में BSNL अब यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा दे रहा है, जो पहले 2GB हुआ करता था।
इस प्लान की वैलिडिटी 50 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

₹485 प्लान: लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा इंटरनेट
BSNL का ₹485 प्लान भी इस ऑफर में शामिल है। इसमें अब रोजाना 2.5GB डेटा दिय जा रहा है, जबकि पहले 2GB मिलता था। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व SMS की सुविधा भी मिलती है।
सालभर वाला ₹2399 प्लान हुआ और भी फायदेमंद
BSNL का ₹2399 का सालाना प्रीपेड प्लान लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।
अब इस प्लान में भी रोजाना 2.5GB डेटा मिल रहा है, जो पहले 2GB था। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS का लाभ भी शामिल है।
डेली डेटा खत्म होने पर क्या होगा?
इन सभी प्लान्स में मिलने वाला डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है। हालांकि, इसके बाद भी यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे उठाएं BSNL के इस ऑफर का फायदा?
BSNL के इस डेटा ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप BSNL की ऑफिशियल वेबसाइट, BSNL Self Care ऐप और नजदीकी BSNL स्टोर के जरिए इन प्लान्स में रिचार्ज करा सकते हैं।
क्या यह प्लान लेना सही रहेगा?
अगर आप कम कीमत में ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं, तो BSNL का यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। खासतौर पर स्टूडेंट्स और वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स के लिए यह डील काफी आकर्षक है।
यह भी पढ़ें: Airtel यूज़र्स के लिए बड़ी सुविधा: अब प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करना हुआ आसान









