BSNL ने लोगों को बेहतरीन सर्विस देने के लिए मास्टर प्लान देने को तैयार किया है। कंपनी अब आने वाले समय में कस्टमर्स को नेटवर्क से जोड़े रखने और लोगों के पोर्ट होती रिक्वेस्ट को कम करने के लिए जल्द एक बड़ा दांव चलने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर दांव लगा रही है, कंपनी एआई के जरिए तीन काम करना चाहती है, कौन से हैं ये 3 काम? आइए आपको बताते हैं।
BSNL AI Plan: ये हैं वो 3 काम
- टेलीकॉम कंपनी BSNL के CMD (चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर) रॉबर्ट जे रवि (Robert J Ravi) ने तीन कामों के बारे में जानकारी दी है जो कंपनी एआई की मदद से करना चाहती है।
- ये दूसरा काम जो कंपनी एआई के तहत करना चाहती है वो है कस्टमर सैटिस्फैक्शन और एक्सपीरियंस को बढ़ावा देता है।
- तीसरा काम है चर्न ट्रेंड्स को एनालाइज कर इसे कम करना है, इसका मतलब यह है कि, लोगों को नेटवर्क के साथ जोड़े रखना है। जिससे लोग नेटवर्क छोड़ पोर्ट न करें। इसके लिए कंपनी सर्विस को और भी शानदार बनाने पर भी काम करेगी जिससे लोगों को बेहतर नेटवर्क मिलेगा।
Robert J Ravi ने दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बात की जानकारी भी दी है। ये इवेंट डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (COAI) और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ़ इंडिया (STPI) मिलकर होस्ट कर रहे हैं. इसके अलावा, कंपनी अपने खुद के SLM (स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स) भी डेवलप कर रही है, जो खास तौर पर कम्प्लायंस के काम पर फोकस करेंगे

BSNL : SLMs बढ़ा सकते हैं कंपनी की ग्रोथ
उन्होंने आगे बताया यह भी जानकारी दी है कि, हमारे पास एक ऐसा इंटरनल सिस्टम भी है जहां हम खास तौर पर कम्प्लायंस के लिए छोटे SLM मॉडल को तैयार कर रहे हैं, जहां हम ऑटोमैटिकली देखते हैं कि नेटवर्क कहां खराब है, सबसे बड़ी प्रॉब्लम कहां हो रही है और फिर उसे ठीक करने की कोशिश करते हैं। SLMs कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ को 15 फीसदी से 20 फीसदी तक बढ़ाने में सहायता कर सकते हैं।
लेखक की राय
BSNL का AI पर दांव एक जरूरी और समयानुकूल कदम है।
अगर नेटवर्क क्वालिटी और कस्टमर एक्सपीरियियंस सच में सुधरता है, तो कंपनी दोबारा मजबूती से बाजार में वापसी कर सकती है। हालांकि असली चुनौती इसे जमीन पर प्रभावी तरीके से लागू करने की होगी।
AI की ताकत तभी दिखेगी जब यूजर को कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट से राहत मिले।
यह भी पढ़ें: Advanced Device Protection मोड क्या है? जानें कैसे यह आपके फोन को हैकिंग और फ्रॉड से रखेगा सुरक्षित










