BSNL Prepaid Plans February 2026: फरवरी 2026 में BSNL ने अपने प्रीपेड प्लान्स की पूरी लिस्ट अपडेट की है। इस बार हर तरह के यूज़र के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। चाहे आप हैवी data यूज़र हों, सिर्फ कॉलिंग पसंद करते हों, या साल फिर भर का आराम चाहते हों, BSNL ने सबके लिए प्लान तैयार किए हैं। इस ब्लॉग में हम आपको इन नए प्लान्स के बारे में आसान भाषा में समझाएंगे…
साल भर के लिए Annual Combo Packs
अगर आप बार‑बार रिचार्ज की टेंशन से बचना चाहते हैं, तो Annual Combo Packs आपके लिए सही हैं। एक बार रिचार्ज करने के बाद आप पूरे साल डेटा और कॉलिंग का आराम ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, ₹2,626 वाला प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज़ 2.6 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल और 100 SMS देता है।
वहीं ₹2,399 वाला प्लान रोज़ 2 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा देता है। हैवी data यूज़र्स के लिए ₹2,799 वाला प्लान रोज़ 3 GB डेटा और कॉलिंग के साथ परफेक्ट है। ऐसे प्लान उन लोगों के लिए बेहतरीन हैं जो लगातार इंटरनेट और कॉलिंग इस्तेमाल करते हैं।
कम डेटा वाले प्लान
अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल ज्यादा नहीं है, तो BSNL के छोटे कॉम्बो प्लान्स आपके लिए बेस्ट हैं। ₹153 वाला प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1 GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग देता है। नए कनेक्शन वाले यूज़र्स के लिए ₹249 वाला First Recharge Coupon भी उपलब्ध है। ये प्लान्स स्टूडेंट्स या सेकंडरी सिम वाले यूज़र्स के लिए बिल्कुल सही हैं।

सिर्फ कॉलिंग प्लान
अगर आपका फोकस कॉलिंग पर है, तो BSNL के Voice‑Only प्लान्स एकदम उपयुक्त हैं। ₹439 वाला प्लान 80 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल और 300 SMS देता है, जबकि ₹99 वाला प्लान सिर्फ 14 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा प्रदान करता है। इससे आप कम खर्च में कॉलिंग का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
डाटा‑ओनली प्लान्स
उनके लिए जो सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं, BSNL के डाटा‑ओनली प्लान्स हैं। ₹411 वाला प्लान 60 दिनों के लिए 100 GB डेटा देता है, वहीं ₹198 वाला प्लान 30 दिनों के लिए 40 GB डेटा के साथ आता है। छोटे प्लान्स ₹105 और ₹58 के भी उपलब्ध हैं, जो 7 दिनों के लिए पर्याप्त डेटा प्रदान करते हैं।
इकॉनॉमी और टॉप‑अप विकल्प
कम बजट यूज़र्स के लिए BSNL ने इकॉनॉमी प्लान्स भी पेश किए हैं। इन प्लान्स में सीमित डेटा और कॉलिंग सुविधा होती है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए सस्ते विकल्प हैं। इसके अलावा टॉप‑अप विकल्प भी मौजूद हैं, जिससे आप केवल बैलेंस बढ़ा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डेटा या कॉलिंग सुविधा जोड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: MyJio ऐप में नया कॉल फॉरवर्डिंग फीचर अब उपलब्ध, जानें कैसे सेट करें और कभी कॉल मिस न करें!










