---Advertisement---

ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट या आर्काइव? जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
ChatGPT

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

जैसे कि आप सभी को पता है कि, ChatGPT का इस्तेमाल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में ये काफी सहायक एआई टूल है। जब भी आप ChatGPT से कुछ सवाल पूछते हैं तो उसकी चैट आपके अकाउंट में सेव होती रहती है। अगर आप चाहते हैं तो चैट डिलीट हो जाएगी या फिर आर्काइव हो जाएगी तो ऐसा वेबसाइट या ऐप के जरिए किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, चैट डिलीट करने पर वह पूरी तरह से चैट लिस्ट से हट जाता है। एक बार चैट डिलीट होने के बाद उसे ChatGPT इंटरफेस या एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस (API) के जरिए रिस्टोर भी नहीं किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, ChatGPT में चैट को आर्काइव करना बहुत अलग है। यूजर्स चैट को पूरी तरह डिलीट करने के बजाय आर्काइव कर सकते हैं, जिससे वह मेन चैट लिस्ट से हट जाती है। चैट यूजर्स के अकाउंट में सेव रहती है और बाद में आर्काइव सेक्शन से नजर आ सकती है। आर्काइव फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अपनी चैट को को रेफ्रेंस के लिए सेव करके रखना चाहते हैं, जिससे उनका मेन वर्कस्पेस ठीक रहे। यहां हम आपको फोन या लैपटॉप में चैट को डिलीट करने से लेकर आर्काइव करने के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ChatGPT में चैट कैसे करें डिलीट

वेबसाइट से चैट डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आपको ChatGPT खोलेना है और अपने अकाउंट में साइन इन करना है।
  • साइडबार में जाकर उस चैट को खोजना है, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • चैट के टाइटल पर माउस लेकर जाना है।
  • चैट के बगल में नजर आने वाले थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
  • डिलीट पर टैप करना है।
  • प्रॉम्प्ट आने पर डिलीट करने की पुष्टि करनी है।
  • चैट तुरंत ही चैट लिस्ट से गायब हो जाएगी।

मोबाइल ऐप से चैट डिलीट करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप खोलना है।
  • ऐप में बाईं ओर चैट लिस्ट में जाकर उस कंवर्सेशन को खोजना है, जिसे डिलीट करना चाहते हैं।
  • चैट पर टैप करना है और होल्ड रखना है या सिंगल टैप में क्लिक करना है और चैट खुलने पर दाईं और नजर आ रहे थ्री-डॉट मीनू को खोलना है।
  • सबसे आखिर में डिलीट पर क्लिक करना है।
  • प्रॉम्प्ट आने पर डिलीट की पु्ष्टि करनी है।

ChatGPT में चैट कैसे करें आर्काइव

चैट आर्काइव करने के लिए वेबसाइट पर इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

ChatGPT
  • सबसे पहले ChatGPT खोलना है और साइडबार में चैट खोजना है।
  • कंवर्सेशन के टाइटल पर जाना है।
  • चैट के बगल में मौजूद थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।
  • आर्काइव का चयन करना है।
  • कंवर्सेशन मेन चैट लिस्ट से हट जाएगी।

मोबाइल ऐप पर चैट आर्काइव करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स:

  • अपने फोन में ChatGPT का ऐप खोलना है।
  • बाईं ओर जाकर चैट में उस कंवर्सेशन को खोजना है, जिसे आप आर्काइव करना चाहते हैं।
  • चैट के ऑप्शन मीनू पर टैप करना है।
  • आर्काइव ऑप्शन पर टैप करना है।
  • आर्काइव चैट बाद में जरूरत पड़ने पर मेन लिस्ट में वापस आ सकती है।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio की नई सुविधा, विदेशों में भी फ्री SMS!, ऐसे उठाएं फायदा

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment