OpenAI ने अपने लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT में नया GPT-5.1 अपडेट जारी किया है। इस अपग्रेड के साथ ChatGPT अब उत्तर देने का अंदाज़ बदलने के लिए यूज़र्स को अलग-अलग पर्सनैलिटी मोड्स देगा। इससे बातचीत और ज़्यादा नेचुरल और यूज़र्स की पसंद के मुताबिक होगी। तो चलिए पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं…
GPT-5.1 में क्या नया है
GPT-5.1 दो वेरिएंट्स के साथ आता है: Instant और Thinking। Instant वेरिएंट तेज़ और कन्वर्जेशनल बातचीत के लिए है, जबकि Thinking वेरिएंट कठिन या मुश्किल सवालों पर गहरी सोच और बेहतर रीजनिंग देता है।
अब ChatGPT के settings में आपको पर्सनालिटी, टोन और स्टाइल चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इसका मतलब आप तय कर सकते हैं कि आपका जवाब फॉर्मल हो, फ्रेंडली हो, प्रोफेशनल, क्विर्की या फिर कैंडिड हो।
इसके अलावा आप लेख की शैली अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं जैसे इसे हल्का‑फुल्का, छोटा और आसान, या थोड़ा औपचारिक बना सकते हैं। आप चाहें तो इसमें इमोजी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ChatGPT आपकी पसंद के अनुसार पूरा कंटेंट बदल सकता है।
भारत में शुरुआत
हाल ही में, कई भारतीय यूज़र्स ने देखा कि जैसे ही उन्होंने ChatGPT खोला, उन्हें होम पेज पर एक पॉप-अप दिखा जिसमें लिखा था कि वे अब अपनी पसंदीदा पर्सनैलिटी चुन सकते हैं। यह बदलाव अब भारत में भी लागू हो चुका है।

इसका मतलब है कि भारत में, छात्र, प्रोफेशनल्स या आम यूज़र, हर कोई ChatGPT को अपनी भाषा, शैली या ज़रूरत के मुताबिक सेट कर सकता है।
आपके लिए इसका मतलब?
आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका टोन बदल सकते हैं। अगर आप बिज़नेस‑स्टाइल रिपोर्ट, ई‑मेल या प्रेज़ेंटेशन लिख रहे हैं, तो प्रोफेशनल टोन चुनकर आसानी से फ़ार्मल जवाब पा सकते हैं। अगर आप हल्की‑फुल्की, मज़ेदार या दोस्ताना बातचीत चाहते हैं, तो फ्रेंडली टोन रहेगा। वहीं पढ़ाई, रिसर्च या तकनीकी काम के लिए एफिशिएंट टोन से आपको छोटे, साफ़ और टेक्निकल जवाब मिलेंगे।
मेरी राय
GPT-5.1 अपडेट के साथ ChatGPT आपकी शैली और ज़रूरत के अनुसार बदलने की क्षमता रखता है। भारत में यह फीचर आ गया है, जिससे AI का इस्तेमाल अब और भी आसान और उपयोगी हो गया है।
यह भी पढ़ें: Xiaomi 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, इंटरनेशनल वेरिएंट Geekbench पर दिखा














