ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। देखा जाए तो यह दुनिया का अभी तक का सबसे पॉपुलर AI चैटबॉट में शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चैटजीपीटी में एक कमाल का फीचर भी छुपा हुआ है! जी हां, ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है, बशर्तें कि आपको इसका प्रयोग करने के बारे में पता हो।
इस ऐप के तहत आप चुटकी में आपके डिवाइस को आसानी से स्कैन कर सकते हैं और किसी भी संदिग्ध मैसेज या स्पैम गतिविधि का आसानी से पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सा फीचर कैसे करता है काम।
ChatGPT में एक ऐसा ऐप छुपा है जो आपके डिवाइस के लिए सिक्योरिटी गार्ड का काम कर सकता है। यह फीचर Malwarebytes के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें कि Malwarebytes मालवेयर का पता लगाने और उसे हटाने के लिए सबसे भरोसेमंद सॉफ्टवेयर माना जाता है। अच्छी बात यह है कि अब यह ऐप आपको ChatGPT में भी देखने को मिलता है।
Malwarebytes इंफेक्टेड डिवाइसेज को क्लीन करने और यूजर्स को संभावित स्पैम से अलर्ट करने के लिए सबसे भरोसेमंद सोर्स माना जाता है जो कि करीबन 20 साल पुराना है। ChatGPT चैट विंडो में भी यह ऐप उपलब्ध है जिससे आप अपने डिवाइस को चुटकी में स्कैन कर सकते हैं।

ChatGPT में Malwarebytes को आदेश दे सकते हैं कि वह चेक करे कि आपको जो ईमेल, DM, फोन नम्बर, लिंक आदि जो भी प्राप्त हुआ है, कहीं वो स्कैम या स्पैम का हिस्सा तो नहीं! यह स्कैन आप सीधे ChatGPT चैट विंडो से कर सकते हैं। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि आप इस फीचर को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
ChatGPT में कैसे करें Malwarebytes स्कैन
- इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको तय करना होगा कि आप अकाउंट में लॉगिन हों।
- अब Settings में जाएं और Apps पर टैप करें।
- यहां पर ऐप स्टोर में Malwarebytes को सर्च करें।
- ऐप मिल जाने पर Connect पर क्लिक करें और इंटीग्रेट करें।
- इंटीग्रेट होने पर आप स्कैम और लिंक चेक रन कर सकते हैं।
कैसे रन करें स्कैन
- पहला तरीका- @malwarebytes लिख कर आप अपनी इच्छा अनुसार इसे कोई भी ऑर्डर दे सकते हैं। उदाहरण के लिए- @malwarebytes is this email a scam?
- दूसरा तरीका- Malwarebytes, is this a scam? लिखें और इसके बाद संदिग्ध टेक्स्ट, लिंक या फोन नम्बर इसके सामने पेस्ट कर दें।
- तीसरा तरीका– (+ बटन) पर क्लिक करें। फिर ड्रॉप-डाउन मेन्यु से Malwarebytes को सिलेक्ट करें और स्कैन रन करें।
लेखक की राय
- ChatGPT और Malwarebytes का मेल केवल टेक्स्ट और लिंक की जांच करने के लिए है, न कि पूरे डिवाइस को डीप स्कैन करने के लिए।
- इसे ‘सिक्योरिटी गार्ड’ समझना गलतफहमी है; यह सिर्फ एक स्मार्ट सलाहकार है जो आपको स्पैम और स्कैम के प्रति सचेत करता है।
- डिवाइस की असली सुरक्षा के लिए हमेशा आधिकारिक एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर का ही उपयोग करें, केवल चैटबॉट पर निर्भर न रहें।
- तकनीक का इस्तेमाल समझदारी से करें, क्योंकि आधा-अधूरा ज्ञान अक्सर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Amazon-Flipkart नहीं! यहां iPhone 16e पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे








